300 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में कोहिनूर स्टील पर ED का शिकंजा, चांडिल से कोलकाता तक 20 ठिकानों पर छापेमारी
66 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट लगाने के नाम पर करीब 900 करोड़ रुपये का लिया गया था कर्ज, राशि दूसरी कंपनियों और निजी इस्तेमाल में डायवर्ट करने का आरोप
चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल स्थित खुंचीडीह में कोहिनूर स्टील प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब 300 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह कंपनी के परिसर में छापेमारी की। जांच का दायरा चांडिल से लेकर जमशेदपुर और कोलकाता तक फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीमें करीब 20 ठिकानों पर जांच कर रही हैं।

900 करोड़ के ऋण में गड़बड़ी का आरोप
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोहिनूर स्टील ने चांडिल के खुंचीडीह में 66 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने के नाम पर विभिन्न बैंकों से करीब 900 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। आरोप है कि ऋण की पूरी राशि निर्धारित परियोजना में खर्च नहीं की गई। इसके बजाय रकम का एक हिस्सा समूह की दूसरी कंपनियों और निजी इस्तेमाल में डायवर्ट किया गया।इसी कथित वित्तीय अनियमितता और बैंक ऋण धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में ईडी ने यह कार्रवाई की है।
सुबह पांच बजे पहुंची टीम, आठ घंटे तक चली जांच
जानकारी के मुताबिक, रांची से पहुंची ईडी की पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे कोहिनूर स्टील के खुंचीडीह स्थित परिसर में दाखिल हुई। अधिकारियों ने कंपनी के कार्यालय और अन्य संबंधित परिसरों में करीब आठ घंटे तक जांच-पड़ताल की।दोपहर करीब एक बजे तक चली कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कंपनी के वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों, ऋण से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण कागजात की जांच की। जांच के दौरान वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन से संबंधित जानकारियां खंगाली गईं।

चांडिल से कोलकाता तक जांच का दायरा
इस मामले में जमशेदपुर और कोलकाता समेत करीब 20 ठिकानों पर जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। ईडी की कार्रवाई का उद्देश्य कथित तौर पर ऋण की राशि के इस्तेमाल, उसके ट्रांसफर और संबंधित कंपनियों के बीच हुए वित्तीय लेन-देन की कड़ियों का पता लगाना है।
फिलहाल ईडी की जांच जारी है। कार्रवाई में क्या-क्या दस्तावेज या अन्य साक्ष्य मिले हैं, इस संबंध में आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

झारखंड में कार्बन मार्केट से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर, जलवायु अनुकूल विकास पर मंथन
रांची में आयोजित कार्यशाला में कृषि वानिकी, भूमि पुनर्स्थापन और किसानों की आय बढ़ाने पर हुई चर्चा; ‘Climate Hazard Mapping For Jharkhand’…

गिरिडीह : मारांग बुरु धर्मगाड़ महा सम्मेलन में 5 नवंबर को शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन, देशभर से जुटेंगे संथाल समाज के प्रतिनिधि
गिरिडीह। गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित मधुबन में 4 और 5 नवंबर 2026 को दो दिवसीय 'मारांग बुरु धर्मगाड़ महा सम्मेलन'…

दुमका में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होते ही पीछे लुढ़की यात्रियों से भरी बस, कंडक्टर ने पत्थर लगाकर रोकी रफ्तार
काठीकुंड में तीखी चढ़ाई के दौरान हुआ हादसा, बस में मची चीख-पुकार; कंडक्टर की सूझबूझ से बची कई यात्रियों की जान दुमका।…

सिमडेगा में अवैध शराब और अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, कई स्थानों पर जांच
सिमडेगा: जिले में अवैध शराब की बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अड्डेबाजी पर रोक लगाने के लिए सिमडेगा पुलिस ने…


















