Jail

Jharkhand News :- झारखण्ड में महिला कैदियों के लिए नहीं है अलग से कोई जेल ,856 महिलाये बंदी किसी और जेल में

Jharkhand News

Prerna  Chourasia

Drishti Now Ranchi

जहां झारखंड में अब तक महिला कैदियों के लिए अलग से जेल नहीं बनाया गया है, जबकि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल, बिहार में महिलाओं के लिए अलग से जेल है|झारखंड में कुल 21257 में से 868 महिला कैदी हैं.|तमिलनाडु जैसे राज्य में 13 महिला जेल हैं, जिसमें 790 महिला कैदी को रखा गया है|केरल के चार महिला जेल में 186 महिला बंदी है| राजस्थान में सात महिला जेल में 688 महिला बंदी हैं. बिहार में 2890 महिलाएं जेल में बंद हैं. बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, गुजरात जैसे राज्य में दो-दो महिला जेल हैं|

झारखंड की जेलों में कैदियों की भरमार लगी हुई है. जेलों की क्षमता से अधिक कैदी जेलों में बंद हैं. सूबे की जेलों में एक-दो नहीं बल्कि क्षमता से 3756 ज्यादा कैदी बंद हैं. पूरे झारखंड में 31 जेल हैं. जिनमें सात सेंट्रल, 17 जिला एवं 6 अनुमंडल कारा हैं और एक ओपन जेल है. इन सभी जिलों में कैदियों के रखने की कुल क्षमता 17501 है जबकि वर्तमान में 21257 कैदी जेलों में बंद है|

जानें अन्य राज्यों में कितने कैदी है जेल में बंद

राज्य क्षमता बंद
आंध्रप्रदेश 8761 7950
अरुणाचल प्रदेश 333 251
असम 8938 10079
बिहार 47750 66879
छत्तीसगढ़ 13500 20061
गोवा 624 551
गुजरात 13999 16597
हरियाणा 19999 24158
हिमाचल प्रदेश 2417 2876
झारखंड 17501 21257
छत्तीसगढ़ 13500 20061
कर्नाटक 15385 15473
केरला 7920 7111
मध्यप्रदेश 29571 48513
महाराष्ट्र 24772 36853
मणिपुर 1272 611
मेघालय 680 1089
मिजोरम 1420 1116
नागालैंड 1450 500
ओडिशा 20987 20804
पंजाब 26556 26146
राजस्थान 22897 22938
सिक्किम 260 434
तमिलनाडु 23592 18015
तेलंगाना 7997 7316
त्रिपुरा 2204 1033
उत्तरप्रदेश 63751 117789
उत्तराखंड 3741 6921
पश्चिम बंगाल 21476 25769

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via