BJP नेता ने की उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात , नितीश कुमार को मिल सकता है बड़ा झटका

BJP नेता ने की उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात , नितीश कुमार को मिल सकता है बड़ा झटका

Share
Link copied

BJP

Prerna  Chourasia

Ranchi ,Drishti now

बताया जा रहा है की जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली एम्स में अपना इलाज करवा रहे है |इसी बीच उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गयी है. दिल्ली एम्स से आयी कुछ तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई है| तस्वीरें में दिखा जा रहा है कि बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक संजय टाइगर, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल और बीजेपी नेता योगेंद्र पासवान की दिल्ली एम्स में भर्ती उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उपेंद्र कुशवाहा के चेहरे पर काफी खुशी दिख रही है|

नितीश कुमार को मिल सकता है बड़ा झटका 

संभावना जतायी जा रही है कि उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार को झटका दे सकते हैं. नीतीश कुमार ने कुशवाहा को जेडीयू संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष और एमएलसी बनाया था| लेकिन एनडीए हो या महागठबंधन सरकार, दोनों में कुशवाहा मंत्री नहीं बन पाये| नीतीश कुमार ने राजद के साथ सरकार बनायी तो उपेंद्र कुशवाहा के उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ| एक बार फिर उपेंद्र कुशवाहा के उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चा हो रही है|

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow