रांची सहित पूरे झारखंड में आज साफ और सुहावना मौसम, सुबह हल्का कोहरा संभव

रांची: आज झारखंड में मौसम कुल मिलाकर साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा या कुहासा छाया रह सकता है, लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान मुख्य रूप से साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो रांची में आज अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। दिनभर आसमान साफ रहेगा। हवा की गति सामान्य रहेगी। रात में तापमान गिरने से ठंडक बढ़ सकती है।
झारखंड के अन्य प्रमुख शहरों के मौसम की बात करें तो जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास आए आसमान साफ रहेगा। धनबाद में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री के आसपास। दिनभर साफ मौसम रहेगा। राज्य के अन्य जिलों (बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर आदि) में भी सुबह हल्का कोहरा और दिन में साफ आसमान रहने की संभावना है। तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राज्य में बड़े स्तर पर कोई बदलाव नहीं होगा। सुबह कोहरा/कुहासा और उसके बाद मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा। अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की गिरावट संभव है और 9-11 नवंबर के आसपास कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने या हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव, रामलला के करेंगे दर्शन; योगी के बयान से गरमाई यूपी की सियासत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अयोध्या और राम मंदिर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। समाजवादी पार्टी…

सिमडेगा के लचरागढ़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत
सिमडेगा: सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित देवनदी पुल पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा…















