रांची सहित पूरे झारखंड में आज साफ और सुहावना मौसम, सुबह हल्की ठंडक रहेगी

रांची: झारखंड में आज रविवार को मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने वाला है। रांची समेत राज्य के अधिकांश इलाकों में सुबह हल्की धुंध या कुहासा छाया रह सकता है, लेकिन दिन बढ़ते ही आसमान साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
रांची में आज सुबह का तापमान करीब 15-16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। सुबह हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, जबकि दोपहर में हल्की गर्मी पड़ सकती है। हवा की गति सामान्य रहेगी। यूवी इंडेक्स दिन में काफी ऊंचा (8-9 तक) रह सकता है, इसलिए बाहर निकलते समय धूप से बचाव रखना बेहतर होगा।
पूरे झारखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह कुछ जगहों पर हल्की धुंध या कुहासा दिख सकता है, लेकिन बाद में आसमान मुख्यतः साफ हो जाएगा। तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। राज्य के अन्य प्रमुख शहरों के तापमान की बात करे तो जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रह सकता है और आसमान साफ रहेगा। धनबाद में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के करीब और बोकारो में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास तापमान रह सकता है वहीं दिन में साफ आसमान रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट और आसमान में कुछ बदलाव दिख सकते हैं। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, लेकिन उसका असर झारखंड पर आज नहीं पड़ने वाला। मौसम विभाग ने सलाह दी जाती है कि सुबह के समय थोड़ी ठंडक को ध्यान में रखते हुए हल्के गरम कपड़े रखें।

भाजपा कार्यसमिति में मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर राजनीतिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
रांची: भाजपा झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक के दूसरे सत्र में ‘विश्व पटल पर उभरता भारत : सेवा एवं नेतृत्व…

दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा की जलने से मौत, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज
नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में एक स्कूल के अंदर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की…














