Heavy 1

Weather Report:-आज कई जगहों पे बज्रपात के साथ बारिश होने की चेतावनी, कल भी मौसम रहेगा ठंडा

Weather Report

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

राजधानी रांची में आज सुबह हल्की बारिश शुरू हुई. बारिश थमने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। देश भर के कई राज्यों में, आईएमडी ने बारिश की भविष्यवाणी की है। झारखंड ने भी बारिश की संभावना जताई है। झारखंड के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है.

6 मई से आसमान रहेगा साफ चढ़ेगा पारा
मौसम केंद्र की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, अगले छह दिन भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। तीन और चार मई को बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। वहीं पांच व छह मई आसमान साफ रहेगा। इसके अलावा 7 व 8 मई भी बारिश होने की संभावना है।

भीषण गर्मी से मिल रही है राहत
मई में भीषण गर्मी होनी चाहिए थी वहीं राज्य का पापमान बड़ी राहत दे रहा है। झारखंड के मौसम में बदलाव दिख रहा है। राज्य का तापमान हल्का ठंडक भरा है। मौसम ऐसा भी नहीं है कि लोग गर्म कपड़े पहनकर निकलें लेकिन मौसम में अचानक बारिश के बाद हल्की ठंड बढ़ रही है। राजधानी रांची में सुबह से बादल छाए हैं।

क्या है मौसम में बदलाव के कारण
इस माह बारिश के तीन कारण बन रहे हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाली नमी, दूसरा बंगाल की खाड़ी में सर्कुलेशन सिस्टम और तीसरा झारखंड से ट्रफ लाइन गुजरना। मार्च और अप्रैल जैसी भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद है। अगले 10 दिनों तक बीच-बीच में बारिश होनेकी संभावना है। इससे रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहने की संभावना है। यानी गर्मी तो पड़ेगी, लेकिन बीच-बीच में बारिश से लोगों की बेचैनी कम होगी।

23 साल के आंकड़े क्या कहते हैं क्या रही है स्थिति
23 सालों के आंकड़ों पर गौर करने यह पता चलता है कि 2017 में रांची का अब तक सबसे अधिक तापमान 43.2 डिग्री रिकॉर्डकिया गया है। इस बार मई माह में रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं डालटनगंज, गढ़वा, लातेहार, चतरा, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, गोड्डा, देवघर, दुमका सहित अन्य जगहों पर अधिकतम पारा 40 डिग्री पार करेगा। यानी 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

1999 से 2022 तक सर्वाधिक बारिश 325.2 मिमी 2021 में
मौसम केंद्र की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, साल 1999 से लेकर साल 2022 तक रांची में 15 मई 2017 में 43.2 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। बाकी अन्य सालों में मई महीने में 40 से 37 डिग्री के बीच अधिकतम पारा रिकॉर्डकिया गया है। वहीं रांची में साल 2021 में सबसे ज्यादा बारिश 325.2 मिमी दर्ज की गई है। बाकी 22 सालों में 90 से 160 मिमी के बीच बारिश हुई।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री की वृद्धि होनेकी संभावना है। इसके बाद कोईबड़े बदलाव नहीं होनेकी संभावना है। वहीं राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी के बाद मध्य हिस्से में गर्जन, वज्रपात के बाद बारिश होनेकी संभावना है।

कब कैसा रहेगा मौसम

  • 3 मई : आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा।
  • 4 मई : आंशिक बादल छाए रहने की संभावना, गर्जन हो सकते हैं, अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने के आसार।
  • 5- 6 मई : आसमान साफ रहेगा, अधिकतम 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 21 से 22 डिग्री रहने की संभावना है।
  • 7-8 मई : आसमान साफ रहेगा, मौसम शुष्क रहने से गर्मी व उमस परेशान कर सकता है।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via