20250303 091911

झारखंड में गर्मी का बढ़ता असर, 39 डिग्री पहुंचा तापमान

झारखंड में गर्मी का बढ़ता असर, 39 डिग्री पहुंचा तापमान

मार्च महीने के शुरुआत के साथ ही झारखंड में गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। झारखंड के कई इलाकों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रहा है। रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन कई इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हुई। सबसे ज्यादा गर्म बहरागोड़ा रहा, जहां तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब लगभग समाप्त हो चुका है, जिसके कारण आज झारखंड में बारिश के कोई आसार नहीं है। दोपहर के समय अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन के समय गर्मी का अहसास और बढ़ जाएगा। हालांकि, शाम होते-होते ठंडी हवा चलने की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी थोड़ा इजाफा हो सकता है। दिन में कड़ी धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, लेकिन शाम होते-होते मौसम थोड़ा ठंडा हो सकता है।

मौसम विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड के विभिन्न जिलों में आज का तापमान कुछ इस प्रकार रह सकता है…

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री के आसपास हो सकता है। कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री तक जा सकता है। बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी में इजाफा हो सकता है। हालांकि, मार्च के अंत तक मौसम में हल्का परिवर्तन हो सकता है। लेकिन फिलहाल गर्मी के थपेड़े झारखंड के लोगों को झेलने पड़ेंगे। ऐसे में लोगों को दिन के समय धूप से बचने की सलाह दी जा रही है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए अधिक से अधिक पानी पीने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via