Man dies after being struck by a goods train; accident occurred near Ukamad at midnight.

मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, मध्यरात्रि में उकामाड़ के पास हुआ हादसा

Man dies after being struck by a goods train; accident occurred near Ukamad at midnight.
Man dies after being struck by a goods train; accident occurred near Ukamad at midnight.

बरवाडीह थाना क्षेत्र के उकामाड़ के समीप डाउन रेल लाइन पर मध्यरात्रि दर्दनाक हादसा हो गया। मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

जानकारी के अनुसार, देर रात डाउन रेल लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान उकामाड़ के पास एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलकर्मियों और आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

RKDF
advertisement

मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर किस परिस्थिति में पहुंचा था।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now