Whatsapp Image 2023 02 06 At 3.09.11 Pm

Ranchi Weather :-ठण्ड से नहीं मिलेगी अभी राहत, बर्फीली हवाओं का रुख होगा झारखण्ड की तरफ

Ranchi Weather

Prerna  Chourasia

Drishti  Now , Ranchi

राज्य के मौसम में बदलाव जारी रहने वाला है। कभी ठंडक तो कभी गर्मी महसूस होगी। मौसम के लगातार बदलाव के बाद भी ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है। अभी सुबह और शाम को ठंड अपना असी दिखाएगी ही। पिछले कुछ दिनों से जो ठंड लग रही है, उसकी वजह सर्द हवाओं के रूख का बने रहना है। राज्य में एक-दो दिनों के दौरान तापमान बढ़ने की संभावना है, लेकिन इसके बाद बर्फीली हवा का रुख झारखंड की ओर हो सकता है। इससे पारा गिरेगा और ठंड बढ़ सकती है।
देश भर के मौसम में हो रहे बदलाव का राज्य में दिखेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार देश के पश्चिमोत्तर भाग के मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। राज्य में दो बार मौसम का बदलाव लोगों को देखने को मिल सकता है। ऐसा दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आने से होगा। पहला का प्रभाव छह फरवरी के दौरान मैदानी भागों पर पड़ेगा, जबकि दूसरा विक्षोभ आठ फरवरी को देश के उत्तरी भागों में दस्तक देगा। इस दौरान मैदानी भागों पर बादल छाए रहेंगे। सर्द हवा के थमने से झारखंड के तापमान में तेजी आएगी। लेकिन विक्षोभ का असर खत्म होते ही उत्तर की बर्फीली हवा झारखंड की ओर होगी।
धूप के बाद भी हवाओं में रहा ठंडापन
राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में धूप के बाद भी ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला। तापमान में वृद्धि होने के बावजूद सर्द हवाओं के कारण वातावरण ठंडा रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 12 डिग्री रहा। राज्य में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा जमशेदपुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि खूंटी का तापमान सबसे कम 6.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ है और दिन में अच्छी धूप निकल रही है। इससे अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत राज्य के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इससे तापमान भी घटेगा- बढ़ेगा। देश के उत्तरी भाग में एक पश्चिमी विक्षोभ कायम है। एक और दस्तक देगा। इससे ठंड में भी उतार-चढ़ाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via