Weather Report:-झारखंड में गर्मी का कहर एक बार फिर तेज हुआ , कही जिलों में पारा 43 डिग्री के पार , मोचा तूफान से मिलेगी झारखण्ड को राहत

Weather Report:-झारखंड में गर्मी का कहर एक बार फिर तेज हुआ , कही जिलों में पारा 43 डिग्री के पार , मोचा तूफान से मिलेगी झारखण्ड को राहत

Share
Link copied

Weather Report

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड में गर्मी इस हद तक बढ़ गई है कि बिना पंखे, कूलर या एयर कंडीशनर के घर से निकलना या अंदर रहना मुश्किल हो गया है. राज्यव्यापी उच्च तापमान 45 डिग्री की सीमा को पार कर गया है। संभावना है कि पारा और भी बढ़ेगा। रांची का तापमान 42.0 डिग्री से ऊपर जाने का अनुमान है.

सेहत पर पड़ रहा है असर, रहें सावधान

पलामू संभाग झारखंड में भीषण गर्मी की मार झेल रहा है. तापमान 45 डिग्री की दहलीज के करीब पहुंच रहा है। गर्म हवा चल रही है। इसका असर कई लोगों की सेहत पर भी पड़ता है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि तूफान मोचा का झारखंड पर बहुत कम या कोई असर नहीं पड़ा, बावजूद इसके लोग राहत की उम्मीद कर रहे हैं. अगले 48 घंटों में चक्रवात मोचा बांग्लादेश और म्यांमार के तटों से टकराएगा।

मोचा तूफान से नहीं मिलेगी राहत

तूफान की वजह से संताल के कुछ इलाकों में मौसम में आंशिक बदलाव की संभावना दर्ज की गयी है। 16 से 18 मार्च के बीच हल्के बादल और कहीं-कहीं छिटपुट या हल्की बारिश होने की भी संभावना जाहिर की गयी है व्यक्त की गई है। गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल सकेगी। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि 25 मार्च तक मौसम में बदलाव की संभावना कम है। इस दौरान अधिकतम तापमान के 45 तक रहने की संभावना व्यक्त की गयी है। पिछले 24 घंटे के तापमान पर नजर डालें तो राजधानी रांची का अधिकतम 37.5 और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सबसे ज्यादा रिकार्ड किया गया। संताल और उत्तर के कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने से इन इलाकों के तापमान में भी कमी आयी है लेकिन बड़ी राहत की संभावना कम है।
अपना रखें विशेष ध्यान
मौसम विभाग ने संभावना जाहिर की है कि आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन इससे उमस, लहर और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस मौसम में अपना विशेष ध्यान रखें, अगर जरूरत ना हो तो बाहर ना निकलें। गर्मी की वजह से बढ़ता असर आपकी तबीयत पर भी पड़ सकता है।

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow