Weather Report:-झारखण्ड में बढ़ रही है गर्मी पारा 43 डिग्री के पार , झारखंड में इस दिन हल्की बारिश की संभावना

Weather Report:-झारखण्ड में बढ़ रही है गर्मी पारा 43 डिग्री के पार , झारखंड में इस दिन हल्की बारिश की संभावना

Share
Link copied

Weather Report

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड के कई शहरों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. पारा 43 के ऊपर चढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कई शहरों के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी हवा और उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। बाहर जाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें, मौसम विभाग ने साफ तौर पर चेतावनी दी है। इस बीच मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि 16 और 17 मई को कुछ राहत मिल सकती है। संथाल समेत कई जगहों पर तापमान में हल्की गिरावट के साथ ही हल्की बारिश और बादल छा सकते हैं। इससे मौसम के मिजाज में कुछ सुधार हो सकता है।

गर्मी से मिल सकती है आंशिक राहत

मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक रांची या आसपास के इलाकों में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं. अगले 24 घंटों के बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, 16 और 17 मई को हल्के बादलों के कारण छिटपुट बारिश की संभावना है, लेकिन इससे पूरी राहत नहीं मिलेगी।

कैसा रहा तापमान
पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। गोड्डा सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों का पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 38.4 दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 41.7 और मेदिनीनगर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मोचा तूफाना का कितना असर
चक्रवाती तूफान मोचा का असर भी साफ दिखने लगा है। झारखंड में इसका आंशिक असर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने साफ कहा था कि इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवातीय तूफान मोचा आगे बढ़ रहा है। तूफान बांग्लादेश और म्यांमार की तट से टकराकर आगे बढ़ेगा। झारखंड के कुछ इलाकों में इसका आंशिक असर देखने को मिल सकता है।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow