Weather Report:- जलती चुभती गर्मी से परेशां है झारखंडवासी कब देना झारखंड में मानसून दस्तक , कब तक हो सकती है बारिश ?

Weather Report:- जलती चुभती गर्मी से परेशां है झारखंडवासी कब देना झारखंड में मानसून दस्तक , कब तक हो सकती है बारिश ?

Share
Link copied

Weather Report

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। शाम और रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है उमस है औऱ हवा भी नहीं चल रही जिसने लोगों को परेशान कर दिया है। घर के अंदर भी पंखा और कूलर होने के बाद भी राहत नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं है। अभी बारिश के कोई आसार नहीं है। रांची में पिछले पांच दिनों से लगातार 40 डिग्री सेसि के आसपास पारा चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने साफ संकेत दिए है कि अभी राहत की उम्मीद नहीं है। राजधानी रांची में 16 जून तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 13 जून तक राज्य के पूर्वी भाग (संताल परगना) के इलाकों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 18 से 20 जून के बीच बारिश की उम्मीद की जा सकती है। इसी तारीख तक झारखंड में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद ही कुछ राहत मिल सकती है।फिलहाल राज्य के अधिकांश जगहों पर हीटवेब का असर है। पलामू व आसपास के जिलों में तो तापमान 44 के आसपास पहुंच चुका है। राजधानी रांची का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने वाला है।

पांच दिनों तक मौसम में नहीं होगा परिवर्तन
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में इस तपती गर्मी से बचकर रहने की सलाह दी गई है। वहीं राज्य के 9 जिलों का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है जबकि मॉनसून 18 से 20 जून तक राज्य में प्रवेश करेगा। इसके बाद ही राहत के आसार हैं। आमतौर पर मॉनसून झारखंड में 14 से 15 जून तक प्रवेश कर जाता है लेकिन इस बार 4 से 5 दिनों की देरी से प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है।

कुछ ऐसा रहेगा राज्य का तापमान और मौसम
12 जून: राज्य के पूर्वी व निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना, 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवा व कहीं कहीं हीटवेव को ले येलो अलर्ट
13 जून: राज्य के पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं गर्जन के साथ वर्षा की संभावना, राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी व निकटवर्ती मध्य भागों में हीटवेव को ले येलो अलर्ट
14 जून: राज्य के पूर्वी हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना, कहीं कहीं गर्जन व वज्रपात के साथ साथ तेज सतही हवा को ले येलो अलर्ट

राजधानी का तापमान और मौसम
12 जून: दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल एवं हीटवेव का रहेगा असर, अधिकतम 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस
13 जून: दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल एवं हीटवेव का रहेगा असर, अधिकतम 41 डिग्री जबकि न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस
14 जून: आंशिक बादल छाए रहेंगे, अधिकतम 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow