Weather Report:-18 जून से दस्तक देगी झारखण्ड में मानसून ,11 जून तक तेज हिट वेब के आसार, अलर्ट जारी

Weather Report:-18 जून से दस्तक देगी झारखण्ड में मानसून ,11 जून तक तेज हिट वेब के आसार, अलर्ट जारी

Share
Link copied

Weather Report

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

गर्मी से अब बहुत जल्द राहत मिलेगी। मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। आठ से 10 दिन बाद झारखंड में भी मानसून प्रेवश कर जायेगा। मानसून के आने से  से बड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में 18 जून को मानसून दस्तक देगा।

राज्य के कुछ हिस्सों में 11 जून के बाद छाएंगे बादल 

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक मानसून आने तक प्रदेश में गर्मी बेहाल रहेगी। 11 जून के बाद कुछ राहत महसूस होगी। दोपहर बाद लगभग हर जगह बादल छाए रहेंगे। मानसून आमतौर पर 26 मई से 1 जून के बीच केरल में प्रवेश करता है, लेकिन इस साल यह बाद में आया, जिसका असर पूरे देश पर पड़ा। तीन दिनों के बाद झारखंड में मानसून दस्तक देने लगा है। मानसून आमतौर पर 10 जून से 15 जून के बीच झारखंड में प्रवेश करता है।

अभी जारी है लू का अलर्ट
झारखंड के कई जिलों में अभी गर्मी सता रही है। कई जिलों का तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, नौ से 12 जून तक राज्य में लू चलने की संभावना है तापमान में भी बढ़त दर्ज की जा रही है पूर्वोत्तर भाग संताल परगना में सबसे पहले मौसम में बदलाव का असर नजर आयेगा। इन इलाकों में 11 तारीख के बाद आसमान में बादल नजर आ सकते हैं। झारखंड में 11 जून तक लू का अलर्ट था, लेकिन मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 12 जून को भी पूरे राज्य में लू चलेगी. ऐसे में 9 से लेकर 12 जून के लिए विभाग ने पूरे झारखंड में लू का अलर्ट जारी किया है.

कैसा है अभी तापमान
झारखंड में फिलहाल सबसे ज्यादा गर्मी संताल में पड़ रही है। गुरुवार को गोड्डा का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेदिनीनगर का तापमान 43.4 और जमशेदपुर का 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान केवल पाकुड़ में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। जमशेदपुर और डाल्टेनगंज का पारा चढ़ गया है. जमशेदपुर का तापमान 2.3 डिग्री बढ़कर 43.6 डिग्री हो गया, जबकि डाल्टेनगंज का उच्चतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 43.4 डिग्री हो गया. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है, जबकि रांची और डाल्टेनगंज का 3.5-3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow