Ranchi Weather:-रांची में मौसम ने फिर बदला अपना मिजाज , कई इलाको में झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Ranchi Weather:-रांची में मौसम ने फिर बदला अपना मिजाज , कई इलाको में झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Share
Link copied

Ranchi Weather

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड के कुछ राज्यों को मौसम विभाग ने येलोअलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची का मौसम आज अचानक बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने पहले ही मेघ गर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवा चलने का भी अनुमान लगाया गया है।

बारिश के साथ मेघ गर्जन और ओलावृष्टि की भी चेतावनी

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा स्थिति ऐसी बनी है जिसकी वजह से झारखंड का मौसम प्रभावित होगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि होगी। साथ ही वज्रपात के साथ तेज हवा भी चलेगी। बादलों का आगमन होगा। लो प्रेशर की वजह से हिमालय, पश्चिम बंगाल से लेकर ओड़िशा तक है इसका भी असर झारखंड में पड़ेगा। 16 तारीख को दक्षिण पूर्व भाग को छोड़कर बाकि दूसरे हिस्सों में बारिश हो सकती है। तेज बारिश के साथ- साथ ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना है। आने वाले पांच दिनों में झारखंड के मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा।

किन जिलों में होगी बारिश
जिन जिलों में वज्रपात की संभावना है उनमें गुमला, गढ़वा और सिमडेगा जैसे जिले शामिल हैं जहां बारिश के साथ- साथ वज्रपात भी हो सकता है। रांची में सुबह से तेज धूप थी लेकिन दोपहर होते- होते मौसम का मिजाज बदल गया। आज गढ़वा, सिमडेगा और गुमला में बारिश का अनुमान है।।

खेत में काम करने वाले किसान रहें सावधान

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इन इलाकों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवा चलेगी मौसम विभाग ने मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की गयी है कि वे सतर्क रहें। इन इलाकों मे खेत में काम करने वालों को भी मौसम विभाग ने अलर्ट रहने की अपील की है। लोगों से पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसानों को खेतों में ना जाने की अपील की गयी है।

19 डिग्री तक हो सकता है न्यूनतम तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अलर्ट के अनुसा 16 मार्च को राज्य के अन्य हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है। इस दौरान रांची में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है। जानकारी हो कि मौसम की स्थिति को देखकर मौसम विभाग येलो, रेड, ऑरेंज और ग्रीन अलर्ट जारी करता है।
जानिए मौसम विभाग के अलर्ट के बारे

येलो अलर्ट
खराब मौसम की आगामी स्थिति को बताने के लिए मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी करता है। ये एक तरह से खतरे की घंटी होती है। यानी मौजूदा स्थिति में बेशक खतरा नहीं है, लेकिन कभी भी मौसम की खतरनाक स्थिति आ सकती है, इसके लिए तैयार रहें।

ऑरेंज अलर्ट
इसका मतलब है कि खतरे ने दस्तक दे दी। कभी भी मौसम की खतरनाक स्थिति आ सकती है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को तैयार रहने व लोगों को सावधानी बरतने को कहा जाता है।

रेड अलर्ट
जब मौसम के बहुत ज्यादा खराब रहने और इसके कारण नुकसान होने की आशंका होती है। इसमें सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तमाम नियमों का पालन करना चाहिए। सर्दियों में इसका मतलब ठंड की खतरनाक स्थिति और बारिश बाढ़, तूफान या नुकसानदेह बारिश से होता है।

ग्रीन अलर्ट
मौसम एकदम क्लीयर है और घबराने की कोई बात नहीं है। आप खुद को सुरक्षित समझें, मौसम को लेकर बेफिक्र रहें और अपने रेग्युलर काम को जारी रखें।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow