Ranchi News:-वन्दे भारत ट्रैन का ट्रायल रन आज , पटना से गया बरकाकाना होते हुए 6 घंटे 5 मिन में पहुंचेगी रांची

Ranchi News:-वन्दे भारत ट्रैन का ट्रायल रन आज , पटना से गया बरकाकाना होते हुए 6 घंटे 5 मिन में पहुंचेगी रांची

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

पटना से रांची के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का आज ट्रायल रन शुरू हो गया। सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर यह ट्रेन रांची के लिए रवाना हो गई। इस दौरान स्टेशन पर लोगों की भीड़ दिखी। लोग ट्रेन के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

ट्रेन दिन के 1 बजे रांची पहुंचेगी। पटना से 35 मिनट में वंदे भारत एक्सप्रेस जहानाबाद पहुंची। साढ़े 7 बजे ट्रेन के पहुंचने पर लोगों ने उसका स्वागत किया। 2 मिनट के स्टॉपेज के बाद वंदे भारत रवाना हो गई।

पटना से रांची के बीच 6 स्टेशन पर वंदे भारत रुकेगी। जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में स्टॉपेज दिया गया है। हालांकि, गया और बरकाकाना जंक्शन पर ही केवल ठहराव का समय निर्धारित किया गया है। बाकी के चार स्टेशनों पर स्टॉपेज का समय तय किया जाना है।

इस ट्रेन को चलाने के लिए पहले ही लोको पायलट को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। ट्रायल रन में दानापुर रेल डिवीजन के टेक्निकल स्टाफ भी शामिल हुए हैं।

पटना से रांची के बीच इस नई ट्रेन की नियमित शुरुआत किस दिन होगी? इसके लिए तारीख का ऐलान अभी रेलवे की तरफ से नहीं हुआ है। मगर, पटना से रांची के बीच तय किए गए रूट से इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के ट्रायल रन के लिए दिन, तारीख और समय का ऐलान पहले ही कर दिया गया था।

9 जून को एक आदेश जारी कर पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रायल रन के लिए पहले 11 जून की तारीख तय की थी, लेकिन कुछ घंटे के बाद ही ट्रायल रन के लिए तारीख बदल दी गई। एक दिन बाद 12 जून की नई तारीख तय हुई। इसकी कॉपी दानापुर, मुगलसराय और धनबाद रेल डिवीजन को भेजी गई।

6ः05 घंटे में तय करेगी रांची तक की दूरी

ट्रायल रन के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से रांची की दूरी 6 घंटा 05 मिनट में पूरी करेगी। इसी तरह वापसी में भी इतना ही वक्त लगेगा। ट्रायल रन के लिए सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से खुली। फिर 8.20 में गया पहुंचेगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद 11.30 बजे बरकाकाना रुकेगी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। फिर दोपहर 2:20 बजे रांची से पटना के लिए खुलेगी और बरकाकाना, गया होते हुए रात 8:25 बजे वापस पटना जंक्शन पहुंचेगी।

मुंबई-गोवा वंदे भारत के चलने का है इंतजार

नियमित तौर पर पटना-रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने का इंतजार है। इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत इसी महीने में होनी है। हालांकि, इसके उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं हुई। पूर्व मध्य रेलवे के सूत्रों के अनुसार, पहले मुंबई और गोवा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जाना है। ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे की वजह से मुंबई-गोवा के बीच नए ट्रेन की शुरुआत नहीं हो सकी है। उसके उद्घाटन को टाल दिया गया है। इस ट्रेन के चलने के बाद पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नंबर आएगा।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow