bjp-st-morchas-agitation-get-justice

निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए भाजपा एसटी मोर्चा का आंदोलन तेज, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद

Share
Link copied
bjp-st-morchas-agitation-get-justice
bjp-st-morchas-agitation-get-justice

रांची: दिवंगत आदिवासी नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने और उनकी मौत के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने कहा कि आदिवासी समाज की अस्मिता, सम्मान और न्याय से जुड़े इस मामले में दोषियों को सजा दिलाने के लिए संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने 18 नवंबर को संपूर्ण दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बंद का आह्वान किया।

निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए भाजपा एसटी मोर्चा का आंदोलन तेज, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद

सन्नी टोप्पो ने प्रेस वार्ता में बताया कि आंदोलन के तहत 10 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर के सात संगठनात्मक जिलों रांची महानगर, रांची पूर्वी, रांची पश्चिमी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 11 नवंबर को आदिवासी महिलाओं की ओर से कैंडल मार्च आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर को सभी संगठनात्मक मंडलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। आंदोलन के अंतिम चरण में 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बंद रहेगा।

उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसी भी दोषी को संरक्षण देने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टोप्पो ने बताया कि इससे पहले 7 नवंबर को राज्य के सभी 595 संगठनात्मक मंडलों में एक साथ प्रदर्शन और पुतला दहन कर सीबीआई जांच की मांग की गई थी।

पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि निशा भगत का मामला गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। आदिवासी बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। मामले में लीपापोती और पक्षपात की आशंका दूर करने के लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए।

निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए भाजपा एसटी मोर्चा का आंदोलन तेज, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद

वहीं, भाजपा प्रवक्ता आरती कुजूर ने कहा कि निशा भगत को न्याय दिलाने की लड़ाई केवल एक परिवार या संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आदिवासी समाज की बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ा सवाल है। उन्होंने आदिवासी महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों से आंदोलन में एकजुट होकर भाग लेने की अपील की।

भाजपा एसटी मोर्चा के नेताओं ने सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और युवाओं से आंदोलन को समर्थन देने तथा 18 नवंबर के बंद को शांतिपूर्ण और सफल बनाने का आग्रह किया। प्रेस वार्ता में अशोक बड़ाईक, पिंकी खोया, रवि मुंडा, रेणु तिर्की और मुकेश भगत उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।