fire-breaks-out-house-dhatkidih-diwali

दीपावली की रात धतकीडीह में मकान में लगी भीषण आग, घर में खड़ी बाइक जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर बचाई जान

Share
Link copied

जमशेदपुर: दीपावली की रात जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह में एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान के अंदर खड़ी एक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि मकान के अंदर मौजूद एक व्यक्ति ने सूझबूझ दिखाते हुए पिछले दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, घटना आंध्रा एसोसिएशन के पास मैदान के समीप की है। दीपावली की रात अचानक मकान से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की भयावहता देखकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। बताया जाता है कि आग लगने के समय मकान के अंदर एक व्यक्ति मौजूद था। आग की लपटों के कारण मुख्य दरवाजे से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। ऐसे में व्यक्ति ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मकान के पिछले दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उसकी सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

दीपावली की रात धतकीडीह में मकान में लगी भीषण आग, घर में खड़ी बाइक जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर बचाई जान

आग की चपेट में आकर बाइक जलकर राख

आग की चपेट में मकान के अंदर खड़ी बाइक भी आ गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जल गई। वहीं, आसपास के लोगों को आशंका थी कि आग की लपटें कहीं दूसरे मकानों तक न पहुंच जाएं। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग (Fire Department) की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

शॉर्ट सर्किट या पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक तौर पर आग लगने के पीछे बिजली का शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) अथवा दीपावली के दौरान जलाए गए पटाखों की चिंगारी को संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग कैसे लगी। फिलहाल मकान और उसमें रखे अन्य सामान को हुए नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।

इसे भी पढ़ें
लोहरदगा में उद्योगपति दीपक जायसवाल के घर भीषण अगलगी, कार समेत 50 लाख की संपत्ति जलकर राख
इसे भी पढ़ें

लोहरदगा में उद्योगपति दीपक जायसवाल के घर भीषण अगलगी, कार समेत 50 लाख की संपत्ति जलकर राख

मिशन चौक पर सुबह 5:30 बजे लगी आग से मची अफरा-तफरी, बालकनी से छत पर कूदकर पंकज जायसवाल ने बचाई जान; दीपक…

धनबाद में बंद कमरे में कोयले का चूल्हा जलाकर सोया परिवार, पति की मौत; पत्नी और 6 माह की बच्ची बेहोश
इसे भी पढ़ें

धनबाद में बंद कमरे में कोयले का चूल्हा जलाकर सोया परिवार, पति की मौत; पत्नी और 6 माह की बच्ची बेहोश

कतरास के भंडारीडीह में किराये के मकान में हुआ दर्दनाक हादसा, रातभर दरवाजा नहीं खुलने पर सुबह पहुंची नानी; पुलिस ने तोड़ा…

दीपावली की रात अंधेरे में डूबा हजारीबाग का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल, लेबर रूम में ठप रही प्रसव सेवा; गर्भवती महिलाएं परेशान
इसे भी पढ़ें

दीपावली की रात अंधेरे में डूबा हजारीबाग का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल, लेबर रूम में ठप रही प्रसव सेवा; गर्भवती महिलाएं परेशान

सिजेरियन मरीज की मौत के बाद चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार, दो दिनों से लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं प्रभावित; दूसरे…

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।