फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर करता था साइबर ठगी, देवघर पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को दबोचा
Flipkart, Amazon, Google Pay, PhonePe और Airtel Payment Bank के नाम पर लोगों को बनाता था निशाना, तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद
देवघर: झारखंड में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में देवघर पुलिस ने फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन पेमेंट और ई-कॉमर्स कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेड़वा निवासी दीपक कुमार दास (24 वर्ष), पिता जुगल दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि मधुपुर थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ये अपराधी Flipkart और Amazon के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank के अधिकारी और Google पर PhonePe कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से संपर्क करते थे। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दीपक कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के क्रम में उसके पास से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

डिजिटल उपकरणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की जांच कर साइबर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और इस नेटवर्क में उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

दीपावली की रात साहिबगंज में खूनी वारदात: टेंट हाउस संचालक मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या, दो पुलिस जवान गिरफ्तार
पूर्वी फाटक में रात करीब दो बजे हुई वारदात, सिर में मारी गईं दो गोलियां; गिरफ्तार जवानों में एक बोकारो एसडीओ का…

सड़क पर पटाखे फोड़ने से किया मना तो स्पेशल सब-इंस्पेक्टर को मारा घुस्सा, मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
तमिलनाडु के थेनी में वारदात, ड्यूटी से घर लौट रहे थे पुलिस अधिकारी; सड़क पर पटाखे फोड़ रहे युवकों को रोकने पर…


















