नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोपी साहिबगंज से गिरफ्तार

सिमडेगा: नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने नामजद आरोपी अजय दास को साहिबगंज से गिरफ्तार किया है। आरोपी सिमडेगा का निवासी बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग की मां ने बोलबा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गांव का ही अजय दास उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बोलबा थाना कांड संख्या 23/26, दिनांक 4 नवंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 137(2), 3(5) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए आरोपी का पता लगाया और उसे साहिबगंज से गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को 8 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लिया जा रहा है और ऐसे मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कीमत 7.50 लाख रुपये
रांची: रांची के टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15…

सरकारी आवास छूटा तो टेंट बना ठिकाना, वहीं अंबा प्रसाद ने मनाई दीपावली
रांची: सरकारी आवास खाली कराए जाने के बाद पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने दीपावली टेंट में मनाई। दीपावली की पूर्व संध्या पर…

















