सरकारी आवास छूटा तो टेंट बना ठिकाना, वहीं अंबा प्रसाद ने मनाई दीपावली

रांची: सरकारी आवास खाली कराए जाने के बाद पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने दीपावली टेंट में मनाई। दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद उन्होंने अपने पुराने सरकारी आवास के बाहर टेंट लगाया है। अब यही उनका अस्थायी ठिकाना बन गया है। दीपावली के दिन उन्होंने इसी टेंट में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और दीप जलाकर झारखंड की जनता के सुख-समृद्धि की कामना की।

अंबा प्रसाद ने सरकारी आवास खाली कराने की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक साजिश करार दिया। उनका आरोप है कि उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल उनके खिलाफ नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस कार्रवाई के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।

पूर्व विधायक ने कहा कि वह गठबंधन धर्म का पालन कर रही हैं, इसलिए फिलहाल इस मामले में चुप हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के वित्त मंत्री उनसे मिलने पहुंचे थे और उन्होंने अपना समर्थन भी दिया है। अंबा प्रसाद ने निशा भगत का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में संघर्ष करने वाली महिलाओं को दबाने की कोशिश की जाती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह कमजोर नहीं पड़ेंगी और अपने हक के लिए संघर्ष करती रहेंगी।

25 साल बाद भी सिमडेगा को व्यवस्थित शहर बनाने का सपना अधूरा, सड़क-नाली तक सिमटा शहरी विकास
सिमडेगा: विश्व शहरी नियोजन दिवस पर शहरों को सुव्यवस्थित, सुंदर और आधुनिक बनाने की जरूरत पर चर्चा हो रही है, लेकिन सिमडेगा…

बस्तर में जवानों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दिवाली
छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 8 नवंबर को दीपावली का त्योहार छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाया। इस…

















