Midnight rampage in Ranchi: Several vehicles vandalized in Hindpiri's Nizam Nagar; panic in the area.

रांची में आधी रात उपद्रव: हिंदपीढ़ी के निजाम नगर में कई वाहनों में तोड़फोड़, इलाके में दहशत

Share
Link copied
Midnight rampage in Ranchi: Several vehicles vandalized in Hindpiri's Nizam Nagar; panic in the area.
Midnight rampage in Ranchi: Several vehicles vandalized in Hindpiri’s Nizam Nagar; panic in the area.

रांची: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाते हुए सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को निशाना बनाया। बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Deoghar
Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना निजाम नगर की मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर हुई। देर रात पहुंचे अज्ञात उपद्रवियों ने एक-एक कर कई वाहनों में तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। क्षतिग्रस्त वाहनों में हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो, सूमो समेत अन्य गाड़ियां शामिल हैं। सुबह जब वाहन मालिक अपने घरों से बाहर निकले तो गाड़ियों के टू।।टे शीशे देखकर हैरान रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

Kashmir
advertisement

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

RKDF
advertisement

स्थानीय लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि रात के समय इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं। लोगों ने पुलिस से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।