international-divyang-player-mahima-oraon-gets

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी महिमा उरांव को मिलेगा अबुआ आवास, पहली किस्त भी मिली

Share
Link copied
international-divyang-player-mahima-oraon-gets
international-divyang-player-mahima-oraon-gets

रांची: झारखंड की अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग थ्रो बॉल खिलाड़ी महिमा उरांव को अबुआ आवास योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिली है। उन्हें योजना की पहली किस्त भी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने महिमा उरांव को आवास से संबंधित स्वीकृति प्रस्ताव पत्र सौंपा।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी महिमा उरांव को मिलेगा अबुआ आवास, पहली किस्त भी मिली

नामकुम प्रखंड के सोदाग बगीचा टोली निवासी महिमा उरांव ने थ्रो बॉल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए सरकारी आवास योजना से जोड़ने की पहल का क्षेत्र में स्वागत किया जा रहा है। इसे दिव्यांग खिलाड़ियों के सम्मान और सामाजिक समावेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस मौके पर मुखिया पतरस तिर्की ने कहा कि महिमा उरांव ने अपनी खेल प्रतिभा से क्षेत्र और झारखंड का नाम रोशन किया है। उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने की पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रतिभावान खिलाड़ियों और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रिया प्रियंका हेमरोम, मुखिया पतरस तिर्की, कोच मुकेश कंचन, वार्ड सदस्य प्रिया गाड़ी, पंचायत सचिव विक्रम कुमार महतो, जनसेवक एमलेन स्वेता मिंज, सिमोन बखला, विकास बखला, नीलमनी खोया, मेरी नागडुवार, पूनम तिर्की और सिबनाथ बखला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी महिमा उरांव को मिलेगा अबुआ आवास, पहली किस्त भी मिली

वहीं, दिव्यांगजनों के अधिकार और समावेश के लिए कार्यरत डॉ. राहुल मेहता, सरिता सिन्हा, पवन लकड़ा और निशा मेहता सहित झारखंड विकलांग जन फोरम के सदस्यों एवं पैरा स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने इस पहल पर खुशी जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों और जरूरतमंदों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।