food-safety-department-raids-bishunpur-expiry

बिशुनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई दुकानों से एक्सपायरी मिठाई और मिलावटी खोवा जब्त

Share
Link copied
food-safety-department-raids-bishunpur-expiry
food-safety-department-raids-bishunpur-expiry

निर्मल सिंह 

गुमला: दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिशुनपुर में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न दुकानों और होटलों से एक्सपायरी खाद्य सामग्री, फफूंद लगी ब्रेड, अमानक खोवा और अखाद्य रंग से तैयार मिठाइयां बरामद की गईं। जब्त खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया।

बिशुनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई दुकानों से एक्सपायरी मिठाई और मिलावटी खोवा जब्त

जांच के दौरान श्री बालाजी कलेक्शन से 14 बोतल गगन सॉस और 8 बोतल एक्सपायर्ड सोया सॉस, सुरभि स्वीट्स से 6 किलो अमानक खोवा तथा नमन स्टोर से फफूंद लगे 6 पैकेट ब्रेड जब्त किए गए। वहीं, भोला एंड विजय होटल से 21 किलो लड्डू, 2 किलो जलेबी में अखाद्य रंग और 2 किलो फफूंद लगा खोवा मिला। राज किराना से 33 किलो एक्सपायर्ड गाजा, बालूशाही और गुलाब जामुन, जबकि मनोज स्टोर से 17 किलो एक्सपायर्ड मिठाई और 10 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक बरामद की गई।

बिशुनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई दुकानों से एक्सपायरी मिठाई और मिलावटी खोवा जब्त

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी जब्त सामग्रियों को नष्ट कराया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान बासी, मिलावटी और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में यह छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।