होमगार्ड में ड्यूटी लगाने का भी रेट तय! 10 हजार रुपये रिश्वत लेते कार्यालय का मुंशी गिरफ्तार
पलामू: होमगार्ड जवानों को ड्यूटी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, एसीबी ने जाल बिछाकर मुंशी को रंगेहाथ दबोचा
पलामू। झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। पलामू जिला होमगार्ड कार्यालय में पदस्थापित मुंशी साकेश कुजूर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि होमगार्ड जवानों को ड्यूटी आवंटित कराने के एवज में उनसे अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही थी।

ड्यूटी दिलाने के नाम पर मांगे जा रहे थे 10 हजार रुपये
मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड जवानों को ड्यूटी लगाने के नाम पर कथित तौर पर 10-10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। इस अवैध वसूली से परेशान एक शिकायतकर्ता ने एसीबी से मामले की शिकायत की थी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपों का सत्यापन कराया। जांच के दौरान रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना तैयार की गई।

एसीबी ने बिछाया जाल, रिश्वत लेते पकड़ा गया मुंशी
इसके बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पलामू होमगार्ड कार्यालय के मुंशी साकेश कुजूर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
होमगार्ड जवानों से अवैध वसूली का आरोप
इस कार्रवाई के बाद होमगार्ड जवानों को ड्यूटी आवंटित करने की प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। एसीबी की कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, विकास योजनाओं और राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात…

जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार; 8.13 लाख रुपये नकद बरामद
फर्जी क्रेडिट कार्ड सर्विस और PhonePe कैशबैक का झांसा देकर करते थे ठगी, आठ मोबाइल और छह सिम कार्ड जब्त जामताड़ा: साइबर…

सौदा डी से सेंट्रल सौदा तक दो करोड़ की सड़क निर्माण पर सवाल, दूसरी ओर माइंस खोलने की तैयारी!
पंचायत क्षेत्र को हटाने के लिए CCL के नोटिस के बीच सड़क निर्माण पर सरकारी राशि खर्च करने की योजना पर उठे…



















