jharkhand-congress-charge-k-soren-meets

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, विकास योजनाओं और राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

Share
Link copied

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। इस दौरान राज्य में संचालित विकास योजनाओं और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुलाकात के दौरान राज्य में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संचालन और उनके क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई। इस मुलाकात के दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव और विधायक राजेश कच्छप भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, विकास योजनाओं और राजनीतिक हालात पर हुई चर्चामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, विकास योजनाओं और राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू की इस मुलाकात को राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।