गुमला में तीन दिवसीय पलाश दीपावली मेले का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पादों को मिला बाजार

गुमला: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की ओर से कन्या मध्य विद्यालय, टंगरा, जशपुर रोड में तीन दिवसीय पलाश दीपावली मेले का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेला 5 से 7 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से 13 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें अचार, बड़ी, पापड़, रागी के लड्डू, ठेकुआ, नमकीन, मक्के के स्नैक्स, झाड़ू, हर्बल उत्पाद और सजावटी सामान सहित कई स्थानीय उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिला समूहों की सदस्यों से उत्पादों की गुणवत्ता एवं निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्थानीय, जैविक और मिलावट रहित उत्पाद ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने और महिला समूहों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। उन्होंने स्वस्थ और स्वच्छ दीपावली मनाने का भी संदेश दिया। मौके पर सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस शैलेन्द्र कुमार जारीका सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

होमगार्ड में ड्यूटी लगाने का भी रेट तय! 10 हजार रुपये रिश्वत लेते कार्यालय का मुंशी गिरफ्तार
पलामू: होमगार्ड जवानों को ड्यूटी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, एसीबी ने जाल बिछाकर मुंशी को रंगेहाथ दबोचा पलामू।…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, विकास योजनाओं और राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात…

















