three-arrested-illegal-arms-pistols-three

रांची में अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, पिस्टल और तीन गोलियां बरामद

Share
Link copied
three-arrested-illegal-arms-pistols-three
three-arrested-illegal-arms-pistols-three

रांची: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित पोखरटोली मैदान से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा गोलियां और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

रांची में अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, पिस्टल और तीन गोलियां बरामद

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को एसएसपी रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि पोखरटोली मैदान में कुछ युवक अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने एयरपोर्ट के सामने पोखरटोली मैदान में इमली पेड़ के पास छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण गोप उर्फ करण कुमार, आदित्य कुमार और अभिषेक सिंह उर्फ अभिषेक कुमार उर्फ सुल्तान के रूप में हुई है। करण और आदित्य एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हुंडरू के रहने वाले हैं, जबकि अभिषेक जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की भीएलडब्ल्यू कॉलोनी, हटिया का निवासी है।

रांची में अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, पिस्टल और तीन गोलियां बरामद

पुलिस के मुताबिक, करण गोप और अभिषेक सिंह का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। करण के खिलाफ डोरंडा थाना में एक मामला दर्ज है। वहीं, अभिषेक के खिलाफ गोंदा और जगन्नाथपुर थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में चार मामले दर्ज हैं। इस मामले में एयरपोर्ट थाना कांड संख्या 50/26 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।