Whatsapp Image 2021 11 14 At 4.38.58 Pm 1

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया नेहरू को नमन।

रांची 14 नवम्बर 2021ः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जन्म जयंती कार्यक्रम पूरे धूमधाम से मनायी गई, जिसके तहत कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम धुर्वा स्थित नेहरू पार्क एवं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में मनाया गया जिसका नेतृत्व स्वयं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया। इस अवसर पर नेता विधायकदल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ,वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहज़ादा अनवर , पूर्व मंत्री व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक उमा शंकर अकेला एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के हीरक जयंती कार्यक्रम संयोजक आनादि ब्रह्म , मोर्चा संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राणा संग्राम सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे ।धुर्वा स्थित नेहरू पार्क में स्थापित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी एवं मंत्रीगण आलमगीर आलम , डॉ रामेश्वर उरांव , बादल पत्रलेख , कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो शहजादा अनवर केशव महतो कमलेश ने श्रद्धासुमन अर्पित किया । इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आधुनिक भारत की आधारशिला रखने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
Whatsapp Image 2021 11 14 At 4.38.57 Pm
इन्हे भी पढ़े :- आजादी के 73 वर्षों के बाद भी एक पक्की सड़क को तरसता यह गांव ।

नेहरू जी ने अपनी दूरदर्शिता एवं बुद्धिमता से देश हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर भारत के नवनिर्माण में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया है इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, एक तरफ हम आज ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे हैं जिनके त्याग और बलिदान के बदौलत स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं वही देश में कुछ लोग अपने मानसिक दिवालियेपन के कारण बयान दे रहे हैं की आज़ादी हमें भीख में मिली है ऐसे लोगों और इनको समर्थन करनेवालों को भी चिन्हित करना भी आवश्यक है बच्चों के प्रति उनके स्नेह के लिये भी हम सभी पंडित नेहरू को याद करते हैं ।नेता विधायकदल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा की भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एक प्रतिष्ठित राजनेता व क्रांतिकारी,पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ अपने अद्भुत राजनीतिक दृष्टिकोण व भविष्यवादी सोच से संपन्न, नेहरू जी ने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई है जो अतुलनीय है बच्चों से उनका विशेष लगाव था इसलिये सभी उन्हें चाचा नेहरू भी बुलाते थे ।

इन्हे भी पढ़े :- कंगना रनौत का पद्मश्री वापस लिया जाये

झारखण्ड सरकार के वित्त एवं खाध आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि आजादी के महानायक, आधुनिक भारत के निर्माता, पंचायती राज के प्रणेता, शैक्षणिक और औद्योगिक क्रांति के सूत्रधार भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को जन्मदिवस पर मेरा नमन है उनके बताए रास्ते पर चलकर हम भारत को आज इस स्वरूप में देख पा रहे हैं ।कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने अपने संबोधन में कहा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर मेरा भावपूर्ण नमन एवं देश एवं प्रदेशवासियों को बालदिवस की शुभकामनाएँ वर्षों की गुलामी के बाद देश के निर्माण में पंडित नेहरू की दूरदृष्टि एवं दृढ़ इच्छाशक्ति को भुलाया नहीं जा सकता
इस पावन दिन को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए आज 125 से ज्यादा बच्चों के बीच प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर  मंत्रीगण आलमगीर आलम डॉ रामेश्वर उरांव बादल पत्रलेख कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो , शहजादा अनवर , ने किताब कॉपी पेंसिल एवं टॉफी वितरित किया । कार्यक्रम का संचालन बिनय सिन्हा दीपु ने किया धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मंत्री केशवमहतो कमलेश ने किया

इन्हे भी पढ़े :- जैप- वन ग्राउंड, डोरंडा में आयोजित झारखंड राज्य स्थापना दिवस अलंकरण परेड समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हुए शामिल
Whatsapp Image 2021 11 14 At 4.38.58 Pm
इस अवसर पर अपने समर्थकों के  साथ प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया जिनमे जनता मजदूर यूनियन के एस जे मुखर्जी रामेंद्र कुशवाहा अनिल सिंह महेंद्र मिंटू बैठा रवि कुमार यादव संतोष कुमार मंतोष कुमार हरेश्वर कुमार  यादव तरुण कुमार अजय कुमार यादव प्रेम शाही समेत कयी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की  पार्टी के प्रदेश सदस्यता प्रभारी मदनमोहन शर्मा ने इन्हें प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर से सदयस्यता रसीद दिलवाया ।
आज के कार्यक्रम इसके साथ साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर , पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश , विधायक अकेला यादव आज़ादी के हीरक  जयंती कार्यक्रम के संयोजक अनादि ब्रह प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद सतीश पॉल मुंजनी कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो आदि ने पंडित जवाहरलाल नेहरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी ।आज के कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद , सतीश पॉल मुंजनी , डॉ एम तौसीफ ईश्वर आनंद , आभा सिन्हा, कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, मदन मोहन शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय कांग्रेस के हटिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव  अनुसूचित जाति विभाग प्रकोष्ठ केदार पासवान अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी , खेल विभाग के को चेयरमैन अमरेंद्र सिंह सहकारिता विभाग के चेयरमैन बबलू शुक्ला,  कांग्रेस नेता सुनील सिंह, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह सुल्तान अहमद निरंजन पासवान लीलाधर सिंह सुरेन राम, भानु प्रताप बड़ाईक, कमल ठाकुर  दीपक ओझा राजीव पांडेय, रिंकू तिवारी, राज किशोर प्रसाद बाबू, पिकलु चटर्जी परमेश्वर सिंह संजय यादव प्रदीप सिंह संजय झा, रामेश उरांव,  गोपाल उपाध्याय, मनिन्द्र सिंह, हाजी अख्तर अंसारी, राजन सिंह राजा, राजेश सिन्हा सन्नी, कुलदीप कुमार रवी, साजन सिंह, अभिमन्यू गोप,  समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे ।

इन्हे भी पढ़े :- नमामि गंगे योजना के तहत बाल दिवस के अवसर पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via