हुंडरू गांव में भव्य मां काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़

रांची: राजधानी रांची के एयरपोर्ट के पीछे स्थित हुंडरू गांव में नवनिर्मित भव्य मां काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा। मां काली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई और मां काली से गांव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने धार्मिक आयोजन में भाग लेकर मां काली का आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान पूरा हुंडरू गांव भक्तिरस में सराबोर रहा।

निशा भगत की मौत की हो सीबीआई जांच, अजय तिर्की की गिरफ्तारी की मांग : समीर उरांव
रांची: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को राजधानी रांची स्थित बीजेपी प्रदेश…

सिमडेगा कोर्ट ग्राउंड में चोरी करते तीन युवक गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद
सिमडेगा: सिमडेगा के कोर्ट ग्राउंड में चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन…


















