nisha-bhagats-death-should-be-investigated

निशा भगत की मौत की हो सीबीआई जांच, अजय तिर्की की गिरफ्तारी की मांग : समीर उरांव

Share
Link copied
nisha-bhagats-death-should-be-investigated
nisha-bhagats-death-should-be-investigated

रांची: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को राजधानी रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसटी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष समीर उरांव ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने निशा भगत की मौत की सीबीआई जांच कराने, अजय तिर्की की गिरफ्तारी और संबंधित पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की।

निशा भगत की मौत की हो सीबीआई जांच, अजय तिर्की की गिरफ्तारी की मांग : समीर उरांव

समीर उरांव ने कहा कि निशा भगत एक होनहार और निडर आदिवासी बेटी थीं, जो आदिवासियों की जमीन, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही थीं। वह आदिवासी जमीन पर अतिक्रमण और धर्मांतरण के खिलाफ भी आवाज उठा रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि निशा भगत को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले अजय तिर्की का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर निशा भगत के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। निशा भगत ने पिठोरिया थाना में भी अपनी परेशानी बताई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की। समीर उरांव के मुताबिक, यदि प्रशासन ने समय रहते उनकी शिकायत पर ध्यान दिया होता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।

निशा भगत की मौत की हो सीबीआई जांच, अजय तिर्की की गिरफ्तारी की मांग : समीर उरांव

समीर उरांव ने कहा कि निशा भगत की मौत को केवल आत्महत्या का मामला मानकर नहीं देखा जाना चाहिए। उनके वीडियो में लगाए गए आरोपों और मौत से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने राज्य सरकार पर आदिवासियों के हितों और अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने, अजय तिर्की को गिरफ्तार करने, संबंधित पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच करने और आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही आदिवासी समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। समीर उरांव ने कहा कि यदि राज्य सरकार आदिवासियों को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है तो मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।