Major ACB action in Dumka: Head Clerk-in-charge arrested red-handed while accepting a bribe of rs 5,000.

दुमका में एसीबी का बड़ा एक्शन: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रभारी प्रधान लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार

Share
Link copied
Major ACB action in Dumka: Head Clerk-in-charge arrested red-handed while accepting a bribe of rs 5,000.
Major ACB action in Dumka: Head Clerk-in-charge arrested red-handed while accepting a bribe of rs 5,000.

दुमका: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) दुमका की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरैयाहाट अंचल कार्यालय के प्रभारी प्रधान लिपिक आनंद कुमार भारद्वाज को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

RKDF
Adv

एसीबी के अनुसार, सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह (तुलसी) निवासी दीपक दास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका के न्यायालय में लंबित एक मामले की जांच रिपोर्ट आगे भेजने के एवज में प्रभारी प्रधान लिपिक आनंद कुमार भारद्वाज 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद 8 जुलाई को एसीबी थाना, दुमका में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैप टीम का गठन किया गया।

गुरुवार (9 जुलाई) को एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी आनंद कुमार भारद्वाज को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।