रथयात्रा से पहले एक्शन मोड में डीजीपी तदाशा मिश्र, जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचकर सुरक्षा और तैयारियों का लिया जायजा

रथयात्रा से पहले एक्शन मोड में डीजीपी तदाशा मिश्र, जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचकर सुरक्षा और तैयारियों का लिया जायजा

Share
Link copied
DGP Tadasha Mishra swings into action mode ahead of the Rath Yatra; visits Jagannathpur Temple to take stock of security and preparations.
DGP Tadasha Mishra swings into action mode ahead of the Rath Yatra; visits Jagannathpur Temple to take stock of security and preparations.

रांची: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा और रथ मेले के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्र स्वयं जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचीं और रथयात्रा से जुड़ी तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र तथा जगन्नाथ मंदिर से मौसीबाड़ी तक पूरे रथयात्रा मार्ग का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद मंदिर परिसर में डीजीपी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में रांची एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, मेला समिति के सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में रथयात्रा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

RKDF
Adv

डीजीपी ने निर्देश दिया कि रथयात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। इसके लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, संवेदनशील स्थानों पर सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल मौजूद रहे। उन्होंने भीड़ नियंत्रण और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने, पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, हेल्प डेस्क और चिकित्सा शिविर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। डीजीपी ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस ऐतिहासिक आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गौरतलब है कि 16 जुलाई से शुरू होने वाली ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा और रथ मेले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस लगातार तैयारियों में जुटे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत और आधुनिक बनाया जा रहा है, ताकि पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जा सकें।

इसे भी पढ़ें 

इसे भी पढ़ें
दुमका में एसीबी का बड़ा एक्शन: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रभारी प्रधान लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें

दुमका में एसीबी का बड़ा एक्शन: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रभारी प्रधान लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार

दुमका: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) दुमका की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरैयाहाट अंचल कार्यालय के प्रभारी प्रधान लिपिक…

झारखंड पुलिस में अनुकंपा के आधार पर 153 आश्रितों को मिली नियुक्ति; पुलिस मुख्यालय की बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय
इसे भी पढ़ें

झारखंड पुलिस में अनुकंपा के आधार पर 153 आश्रितों को मिली नियुक्ति; पुलिस मुख्यालय की बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय

राँची: झारखंड पुलिस परिवार के लिए एक अत्यंत सराहनीय और संवेदनशील खबर सामने आई है। पुलिस मुख्यालय, राँची में महानिदेशक एवं पुलिस…

रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में बड़ी चोरी: पाइप के सहारे घर में घुसे नकाबपोश, लाखों की ज्वेलरी पार
इसे भी पढ़ें

रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में बड़ी चोरी: पाइप के सहारे घर में घुसे नकाबपोश, लाखों की ज्वेलरी पार

रांची: राजधानी रांची के सबसे सुरक्षित और पॉश इलाकों में शुमार 'अशोक नगर' में अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली…

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।