ranchi ashok nagar theft case

रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में बड़ी चोरी: पाइप के सहारे घर में घुसे नकाबपोश, लाखों की ज्वेलरी पार

Share
Link copied

ranchi ashok nagar theft case

रांची: राजधानी रांची के सबसे सुरक्षित और पॉश इलाकों में शुमार ‘अशोक नगर’ में अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। बीती रात एक चर्चित कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़ें
दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, फायरिंग कर नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश
इसे भी पढ़ें

दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, फायरिंग कर नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश

गोड्डा: गोड्डा शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित कारगिल चौक के पास गुरुवार को हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े…

झारखंड में डिजिटल क्रांति: गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर एआई हब बनेगा राज्य, रांची में 101 एकड़ में चमकेगा आईटी पार्क
इसे भी पढ़ें

झारखंड में डिजिटल क्रांति: गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर एआई हब बनेगा राज्य, रांची में 101 एकड़ में चमकेगा आईटी पार्क

रांची: झारखंड सरकार राज्य को आधुनिक तकनीकी केंद्र (Tech Hub) बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। 'नेशनल स्टेकहोल्डर्स…

रांची के अशोक नगर में चोरी की कोशिश नाकाम, सुरक्षाकर्मी को अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से लगी गोली
इसे भी पढ़ें

रांची के अशोक नगर में चोरी की कोशिश नाकाम, सुरक्षाकर्मी को अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से लगी गोली

रांची: राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर रोड नंबर-5बी में बुधवार देर रात चोरी की कोशिश के दौरान बड़ा हादसा…

पुलिस के अनुसार, बीती रात अज्ञात नकाबपोश चोरों ने एक सुनियोजित तरीके से कारोबारी अखिलेश पांडे के घर में प्रवेश किया। चोरों ने घर की दीवार पर लगे पाइप का सहारा लिया और छत के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। घर के अंदर रखे कीमती जेवरात और अन्य सामानों को समेटने के बाद अपराधी उसी रास्ते से फरार हो गए।

RKDF
ADV

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोरों को चेहरा ढके हुए (नकाबपोश) देखा जा सकता है, जिससे उनकी पहचान करना चुनौती बना हुआ है। हालांकि, पुलिस अब आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि चोरों के भागने के रूट और उनकी पहचान के पुख्ता सुराग मिल सकें।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय थाना की टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए हैं।

रांची पुलिस के अधिकारियों का कहना है  की मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की दिशा तय की जा रही है।जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अशोक नगर जैसे वीआईपी इलाके में हुई इस हाई-प्रोफाइल चोरी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।