चान्हो में मेला घूमने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग निरुद्ध
रांची/चान्हो: झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में मेला घूमने गई एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक नाबालिग किशोर को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, घटना 15 नवंबर की है। प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि वह अपनी एक सहेली के साथ मेला घूमने गई थी। इसी दौरान दोनों को बोलेरो से दूसरे स्थान पर स्टेज कार्यक्रम दिखाने के बहाने ले जाया गया। बाद में घर पहुंचाने का भरोसा देकर आरोपियों ने किशोरी को चान्हो थाना क्षेत्र के हर्रा जंगल में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, उसकी सहेली के साथ भी छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया गया है।
छह युवकों के खिलाफ प्राथमिकी
इस मामले में बोलेरो चालक समेत कुल छह युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने छापेमारी (Raid) कर मांडर थाना क्षेत्र के करगे गांव निवासी जतरु उरांव, लक्ष्मण उरांव और सोनू उरांव को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।वहीं, मामले में शामिल एक नाबालिग किशोर को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। शेष आरोपियों की भूमिका और मामले के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस पूरे मामले की जांच (Investigation) में जुटी है। जिसके बाद प्राथमिकी में दर्ज आरोपों, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जाँच कर पुलिस कोर्ट में चार्जशीट पेश कर सकती है।
उत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसे, 12 लोगों की मौत की खबर; टिहरी में पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस, रुद्रप्रयाग में खाई में समाई बोलेरो
टिहरी में बस हादसे में 8 लोगों की मौत, 20 घायल; रुद्रप्रयाग में बोलेरो दुर्घटना में भी गईं कई जानें, दुमका के…

निशा कुमारी भगत मौत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपियों के ठिकानों पर देर रात तक चली छापेमारी
रांची: आदिवासी कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की संदिग्ध मौत के मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो…



















