छठ घाट पर हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा छठ घाट पर हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर की रात गश्ती दल को सूचना मिली थी कि छठ घाट पर एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आकाश कुमार चौरसिया (21), निवासी महुगावां, थाना चैनपुर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, टच स्क्रीन मोबाइल, स्टील का कड़ा, स्मार्ट घड़ी, ताश के पांच पैकेट और एक हजार रुपये नकद बरामद किए गए। हथियार से संबंधित वैध कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने चैनपुर थाना कांड संख्या 230/2026 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a)/26 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

चान्हो में मेला घूमने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग निरुद्ध
रांची/चान्हो: झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में मेला घूमने गई एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला…
उत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसे, 12 लोगों की मौत की खबर; टिहरी में पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस, रुद्रप्रयाग में खाई में समाई बोलेरो
टिहरी में बस हादसे में 8 लोगों की मौत, 20 घायल; रुद्रप्रयाग में बोलेरो दुर्घटना में भी गईं कई जानें, दुमका के…

















