हत्या कांड का उद्भेदन: तीन अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

हत्या कांड का उद्भेदन: तीन अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

पलामू : पलामू पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र में हुए एक हत्या कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन जीवित कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह मामला 19 अक्टूबर 2025 का है, जब चैनपुर बाजार निवासी इबरार हजाम ने अपने पुत्र हसन अली (उम्र 28 वर्ष) की शाहपुर लालगंज में गोली मारकर हत्या किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर चैनपुर थाना कांड संख्या–204/25, धारा 302/34 भा.दं.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) और पुलिस निरीक्षक (सदर अंचल) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। लगातार छापेमारी के दौरान पुलिस को 24 अक्टूबर की रात सूचना मिली कि दो अभियुक्त इजहार खान और सद्दाम अंसारी मोटरसाइकिल से गढ़वा की ओर से शाहपुर की दिशा में आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही चैनपुर मंगरदाहा घाटी में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि मृतक हसन अली ने उनके चाचा एकराम कुरैशी को जान से मारने की सुपारी ली थी। इसी कारण उन्होंने मिलकर हत्या की साजिश रची और 19 अक्टूबर को हसन अली को गोली मार दी।

पलामू पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से पिस्टल, कट्टा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की। हसन अली की हत्या का बदला लेने की साजिश रची गई थी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now