लॉन बॉल्स में भारतीय टीम की जीत पर CM हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- झारखंड के लिए गर्व की बात

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के खिलाड़ियों और कोच ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 से 18 नवंबर तक आयोजित तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम की 2-1 से जीत पर खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए देश की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड का मान-सम्मान बढ़ा है।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी रेशमा कुमारी, सुनील बहादुर, दिनेश कुमार और टीम के कोच मधुकांत पाठक शामिल थे।

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन ने भी दिया आशीर्वाद
धनबाद: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ धनबाद जिले के चिटाही पहुंचे। यहां उन्होंने धनबाद…

लुगू बुरू को देश के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी झारखंड सरकार, सीएम हेमंत सोरेन ने किया ऐलान
बोकारो के ललपनिया में लुगू बुरू राजकीय महोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन का समापन; आदिवासी समाज से शिक्षा और आर्थिक…

















