स्थापना दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, पूजा सिंघल ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव पूजा सिंघल ने खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयोजन-सह-समन्वय समिति की अध्यक्ष पूजा सिंघल ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के इस महत्वपूर्ण आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं रहने देने का निर्देश दिया गया।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 17 से 27 नवंबर तक पूरे झारखंड में पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत सभी जिलों में तीन प्रमुख थीम पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इनमें ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन इकोनॉमिक एक्टिविटी’ शामिल हैं।
इन प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रत्येक जिले के प्रमुख उत्पादों, पर्यटन स्थलों और आर्थिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उद्देश्य झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं और आर्थिक क्षमताओं को सामने लाने के साथ ‘एक जिला-एक पहचान’ की अवधारणा को मजबूत करना है। इस संबंध में सभी उपायुक्तों को आकर्षक और सूचनात्मक प्रदर्शनियां आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के मनोज कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक माधवी मिश्रा, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा, झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक गरिमा सिंह, सदर एसडीओ कुमार रजत, एडीएम (विधि-व्यवस्था) धनंजय, नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

लॉन बॉल्स में भारतीय टीम की जीत पर CM हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- झारखंड के लिए गर्व की बात
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के खिलाड़ियों और…

मां की हत्या के आरोप में पुत्र गिरफ्तार, जलडेगा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा
सिमडेगा: जलडेगा थाना क्षेत्र के केलुंगा पाहनटोली गांव में मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका…

















