स्थापना दिवस पखवाड़ा के मुख्य समारोह की तैयारियां तेज, पूजा सिंघल ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के मुख्य समारोह को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव सह आयोजन समिति की अध्यक्ष पूजा सिंघल ने गुरुवार को खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने वरीय अधिकारियों के साथ आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पूजा सिंघल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समारोह के आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करें, ताकि कार्यक्रम भव्य, व्यवस्थित और यादगार बन सके।
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 17 से 27 नवंबर 2026 तक राज्यभर में स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक जिले में तीन प्रमुख थीमों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनमें ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन इकोनॉमिक एक्टिविटी’ शामिल हैं।
इन प्रदर्शनियों के माध्यम से जिलों के विशिष्ट उत्पादों, पर्यटन स्थलों और प्रमुख आर्थिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उद्देश्य झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन की संभावनाओं और आर्थिक क्षमताओं को सामने लाने के साथ ‘एक जिला-एक पहचान’ की अवधारणा को मजबूत करना है।
इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों को प्रभावशाली और आकर्षक प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान उद्योग, ग्रामीण विकास, पर्यटन, संस्कृति, खनिज, सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विभागों के सचिव, निदेशक और वरीय अधिकारी मौजूद थे।
पूजा सिंघल ने सभी अधिकारियों से सामूहिक प्रयास के साथ स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन झारखंड की प्रगति, सांस्कृतिक पहचान और विकास की संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

मुख्य सचिव के नाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित पत्र को बताया गया भ्रामक, लोगों और संवेदकों से साझा नहीं करने की अपील
रांची: झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के नाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित प्रतिशत निविदा (Percentage Tender) से संबंधित प्रेस नोट…

वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों की सुविधाओं का भी रखें ध्यान : हेमंत सोरेन
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक हुई। बैठक…

















