congress-holding-dialogues-villages-issues-voter

मतदाता सूची और ग्राम स्वशासन के मुद्दे पर गांवों में संवाद कर रही कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

Share
Link copied
congress-holding-dialogues-villages-issues-voter
congress-holding-dialogues-villages-issues-voter

लातेहार: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान गांव-गांव तक पहुंच रहा है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में मनिका पंचायत के पोखरी गांव में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। वहीं, लातेहार प्रखंड के परसही पंचायत में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर PESA नियमावली और ग्राम स्वशासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

पोखरी गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में संबंधित बूथ के BLO की मौजूदगी में ग्रामीणों को मतदाता सूची की ड्राफ्ट सूची पढ़कर सुनाई गई। इस दौरान केशव महतो कमलेश ने ग्रामीणों से मतदाता सूची, SIR प्रक्रिया और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है। कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।

वहीं, परसही पंचायत में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधानों के अधिकार, उनकी समस्याओं और मांगों पर विस्तार से विमर्श हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी बातों को सुनते हुए इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और समाधान की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। बैठक में PESA नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्राम स्वशासन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान केशव महतो कमलेश ने ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों को दिसंबर के प्रथम सप्ताह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित झारखंड दौरे की जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी, पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष संतनु मिश्रा, जिला प्रभारी निरंजन पासवान, चतरा जिला प्रभारी केदार पासवान, लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव, चतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रदेव गोप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।