जल, जंगल, जमीन हमारा तो खान-खनिज उद्योगपतियों का कैसे : बॉबी भगत

निर्मल सिंह
गुमला जिला इंटक की बैठक गुरुवार को जिला अध्यक्ष उत्तम उरांव की अध्यक्षता में घाघरा स्थित उनके आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक में इंटक की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बॉबी भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान मजदूरों के अधिकार, रैयतों के हित और बॉक्साइट ढुलाई में लगे ट्रकों से लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बॉक्साइट ढुलाई में इस्तेमाल हो रहे पुराने और कथित तौर पर अनियमित ट्रकों पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि कई ट्रकों के ब्रेक ठीक से काम नहीं करते, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। इस पर संबंधित अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत बताई गई।
मुख्य अतिथि बॉबी भगत ने कहा कि जब जल, जंगल और जमीन यहां के लोगों की है, तो खान-खनिज पर उद्योगपतियों का अधिकार कैसे हो सकता है। इंटक मजदूरों के हक की लड़ाई के साथ-साथ रैयतों के अधिकारों के लिए भी संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि 28 और 29 नवंबर 2026 को दिल्ली में इंटक का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा, जिसमें देशभर से प्रतिनिधि शामिल होंगे।
जिला अध्यक्ष उत्तम उरांव ने बैठक में जिला कमेटी के गठन की जानकारी दी। नई कमेटी में फ्रांसिस जेवियर लकड़ा और शिवनारायण उरांव को उपाध्यक्ष, नारायण उरांव को महासचिव, बलिदान लकड़ा को सचिव तथा जीतराम उरांव और कैलाश उरांव को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रखंड कमेटियों का भी गठन किया जाएगा। दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में गुमला जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
बैठक में नारायण उरांव, फ्रांसिस जेवियर लकड़ा, पंचम उरांव, रामचंद्र मिंज, बलिराम लकड़ा, सत्यनारायण मुंडा, शिवनारायण उरांव, जीतराम उरांव, अनिल उरांव, विकास गोप, रविशंकर उरांव, लक्ष्मीनारायण उरांव, अर्पण टीपू, राजेंद्र भगत, दुर्गा उरांव, धनीराम उरांव, रवि चिक बड़ाइक, उमेश उरांव, तुलसी उरांव, देवीदेव मुंडा, लालदेव उरांव, रतिसर मुंडा, इंद्रदेव उरांव, बसंत मुंडा, मोहन उरांव, रति उरांव, कैलाश उरांव और बुद्धेश्वर भगत सहित कई लोग उपस्थित थे।

जज की कुर्सी से जेल तक… सुप्रीम कोर्ट से टकराने वाले जस्टिस सीएस कर्णन की पूरी कहानी, जिनके एक आदेश ने देश की न्यायपालिका में मचा दिया था भूचाल
न्यायपालिका के इतिहास का सबसे असाधारण विवाद जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया, 20 न्यायाधीशों पर भ्रष्टाचार के सवाल उठाए, सुप्रीम कोर्ट के…

मतदाता सूची से कोई पात्र भारतीय नागरिक न छूटे, घर-घर जाकर करें सत्यापन: के. रवि कुमार
रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य का कोई भी पात्र भारतीय…

















