traditional-ind-mela-celebrated-great-fanfare

पाड़ों गांव में धूमधाम से मना पारंपरिक इंद मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Share
Link copied
traditional-ind-mela-celebrated-great-fanfare
traditional-ind-mela-celebrated-great-fanfare

बानो: प्रखंड के बांकी पंचायत अंतर्गत पाड़ों गांव में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को पारंपरिक इंद मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बांकी पंचायत के मुखिया अजय डांग और ग्रामसभा अध्यक्ष बुद्धेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले में पारंपरिक संस्कृति, लोककला और आपसी भाईचारे की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के प्रतिनिधि तनवीर हुसैन और झामुमो के बानो प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगुन भी उपस्थित रहे। दोनों ने विधायक की ओर से मेला समिति को भेंट प्रदान की और आयोजन की सराहना करते हुए ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं।

मेले के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष पुनीत प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष उदय महतो व टकबर सिंह, कोषाध्यक्ष छोटे लाल सिंह, सचिव विजय साहू, उप सचिव धर्मेंद्र सिंह व विजय कु सिंह सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस मेले ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।