सिमिरिया में इंद मेला का रंगारंग आयोजन: सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक

सिमिरिया में इंद मेला का रंगारंग आयोजन: सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : बांसजोर प्रखंड के सिमिरिया गांव में युवा क्लब संघ द्वारा इंद मेला सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में हजारों की संख्या में ग्रामीण और मेला प्रेमी शामिल हुए, जो पारंपरिक उत्साह और भाईचारे का जीवंत उदाहरण बना।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोरचा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक ढोल-नगाड़े की थाप पर नाचते-गाते और झूमते हुए मंच तक स्वागत किया गया। महिला मंडल समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि मेला समिति के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर और बुके भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया।

मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनिल कंडुलना और आयोजन समिति द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र के लोकप्रिय गायकों जगदीश बड़ाईक और रुपेश बड़ाईक द्वारा भक्ति वंदना से हुई।

मुख्य अतिथि अनिल कंडुलना ने अपने संबोधन में युवा क्लब संघ और बांसजोर क्षेत्रवासियों को इंद मेला की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “इंद मेला सामाजिक एकता, सांस्कृतिक उत्सव और भाईचारे का प्रतीक है। यह केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है, जो हमारे पूर्वजों की देन है। मेला विविधता में एकता का संदेश देता है और आपसी प्रेम व सौहार्द को बढ़ावा देता है।”

अनिल कंडुलना ने ग्रामीणों से आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की और कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहें। उन्होंने झामुमो पार्टी की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा, “क्षेत्र में कोई समस्या हो तो हमसे संपर्क करें, हम यथासंभव मदद करेंगे।”

मंच संचालन कृष्णा बड़ाईक और विषम्बर बड़ाईक ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम में दिलेश्वर साहू, मुकेश बड़ाईक, शंकर बड़ाईक, राम बड़ाईक, पहान मतियास समद, झामुमो नेता रितेश बड़ाईक, दिलीप बा, सुरसेन समद, डोमनिक तिर्की, विक्की बड़ाईक तथा झामुमो प्रखंड समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now