चतरा के जंगल में मिला महिला का सड़ा-गला और आधा जला शव, इलाके में सनसनी

चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरही-रबदा बॉर्डर स्थित लाली माटी जंगल में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला और करीब आधा जला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शरीर लगभग 30 से 50 प्रतिशत तक जला हुआ बताया जा रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं अन्यत्र कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में लाकर फेंका गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर महिला के शव पर पड़ी। शव की भयावह स्थिति देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि जिस स्थान पर शव मिला, उसके आसपास आग लगने या कुछ जलाए जाने के निशान नहीं मिले हैं।
घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

भूषण बाड़ा प्रकरण पर सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने सरकार और पुलिस पर बोला हमला, JMM ने निष्पक्ष जांच की मांग की
न्यूज चैनल कार्यालय में पुलिस की कार्रवाई को बताया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला, विनोद पांडेय बोले- दोषी चाहे कोई भी…

स्वच्छता की दौड़ से शुरू हुआ झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा, 28 नवंबर को खेलगांव में होगा भव्य समापन
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर 15 दिनों तक होंगे विविध आयोजन, खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर रांची।…


















