सावधान ! टोल पार करते ही मोबाइल पर बजेगी फोन की घंटी, बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ियों पर NHAI की नजर; 10 हजार रुपये तक जुर्माना
नई दिल्ली: देश में सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) नई व्यवस्था लागू करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत अब टोल प्लाजा पार करते ही वाहन मालिक के मोबाइल पर SMS अलर्ट पहुंच सकता है। खासकर उन वाहनों की पहचान की जाएगी, जिनका थर्ड पार्टी इंश्योरेंस समाप्त हो चुका है या जिनके पास वैध बीमा नहीं है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट दिल्ली के मुंडका स्थित UER-II टोल प्लाजा पर शुरू किया गया है। इसके सफल होने पर इसे देश के दूसरे टोल प्लाजा पर भी लागू करने की योजना है।
कैसे काम करेगी नई व्यवस्था?
इस सिस्टम के तहत टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की नंबर प्लेट को कैमरे और तकनीकी सिस्टम के माध्यम से पढ़ा जाएगा। इसके बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर VAHAN डेटाबेस में उपलब्ध जानकारी से मिलाया जाएगा। इससे वाहन के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की वैधता का पता लगाया जा सकेगा। यदि किसी वाहन का इंश्योरेंस समाप्त हो चुका है, तो वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजकर इसकी जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य वाहन मालिकों को समय रहते बीमा नवीनीकरण कराने के लिए सचेत करना है।
बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने पर कितना लगेगा जुर्माना?
मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना वैध थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के सार्वजनिक स्थान पर वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 196 के तहत पहली बार उल्लंघन पर 2,000 रुपये का जुर्माना या तीन महीने तक की कैद अथवा दोनों का प्रावधान है। दोबारा उल्लंघन पर 4,000 रुपये का जुर्माना या तीन महीने तक की कैद अथवा दोनों का प्रावधान है।
कहां शुरू हुआ है पायलट प्रोजेक्ट?
रिपोर्टों के अनुसार, इस व्यवस्था का शुरुआती परीक्षण दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा पर किया जा रहा है। इसके बाद तकनीकी परिणामों और व्यवस्था की सफलता के आधार पर विस्तार का निर्णय लिया जा सकता है।
वाहन मालिक अभी से कर लें ये काम
नई व्यवस्था के मद्देनजर वाहन मालिकों को अपने वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस समय पर नवीनीकृत कराना चाहिए। साथ ही वाहन के रजिस्ट्रेशन में दर्ज मोबाइल नंबर भी अपडेट रखना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह का अलर्ट या जरूरी सूचना समय पर मिल सके।कुल मिलाकर, टोल प्लाजा पर तकनीक के इस्तेमाल से बिना वैध बीमा वाले वाहनों की पहचान करना आसान हो सकता है।

भूषण बाड़ा प्रकरण : नाबालिग के परिजनों ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उठाए कई सवाल, दिलीप तिर्की पर लगाए गंभीर आरोप
परिवार का दावा- जुलाई में ही गांव लौट आई थी लड़की, 3 नवंबर से लापता होने की भी कही बात; पूरे मामले…

अमेरिका में लगातार तकनीकी संकट: पहले विमान सेवाएं, अब बैंकिंग नेटवर्क में परेशानी; यूनाइटेड एयरलाइंस का सिस्टम भी ठप
डेस्क । अमेरिका में पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक तकनीकी गड़बड़ियों ने बैंकिंग, हवाई यातायात और डिजिटल सेवाओं को…


















