IPL से एमएस धोनी का संन्यास । 19 साल का सफर खत्म, अब CSK में निभाएंगे मेंटर की भूमिका
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के IPL करियर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करीब 19 वर्षों तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और कप्तानी से दर्शकों का दिल जीतने वाले धोनी के संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ उनका सफर IPL इतिहास के सबसे यादगार अध्यायों में शामिल रहा है।
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार IPL का खिताब अपने नाम किया। उनकी कप्तानी में टीम ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। धोनी ने मैदान पर अपने शांत स्वभाव, रणनीतिक फैसलों और मैच फिनिश करने की क्षमता से अलग पहचान बनाई।
IPL में धोनी का शानदार रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी IPL के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में रहे हैं। उन्होंने 278 मुकाबलों में 5,439 रन बनाए। विकेट के पीछे भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उनकी कप्तानी में CSK ने कई बार मुश्किल परिस्थितियों से वापसी करते हुए खिताब जीते।
CSK के लिए हमेशा यादगार रहेंगे धोनी
धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता IPL की सबसे चर्चित साझेदारियों में से एक रहा है। चेन्नई के प्रशंसक उन्हें प्यार से ‘थाला’ कहते हैं। उनके मैदान पर उतरते ही स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह देखने लायक होता है।

बोकारो डीसी के नाम से फर्जी WhatsApp और Facebook अकाउंट, साइबर अपराधियों ने फोटो का किया दुरुपयोग; उपायुक्त ने लोगों को किया सतर्क
बोकारो। साइबर अपराधियों ने अब बोकारो के उपायुक्त को भी निशाना बनाया है। अपराधियों ने उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम और…

सावधान ! टोल पार करते ही मोबाइल पर बजेगी फोन की घंटी, बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ियों पर NHAI की नजर; 10 हजार रुपये तक जुर्माना
नई दिल्ली: देश में सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) नई…


















