भूषण बाड़ा प्रकरण : नाबालिग के परिजनों ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उठाए कई सवाल, दिलीप तिर्की पर लगाए गंभीर आरोप
परिवार का दावा- जुलाई में ही गांव लौट आई थी लड़की, 3 नवंबर से लापता होने की भी कही बात; पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
सिमडेगा/रांची। सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े पॉक्सो (POCSO) मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। मामले में आरोप लगाने वाली नाबालिग लड़की के परिवार के कुछ सदस्यों ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कई महत्वपूर्ण दावे किए हैं। लड़की के दादा, बगल वाली दादी, कथित मौसी और फूफा ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी बात रखते हुए एक स्थानीय युवक दिलीप तिर्की और कुछ अन्य लोगों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, परिवार की ओर से लगाए गए इन आरोपों और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने साक्षात्कार में विधायक भूषण बाड़ा पर लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि लड़की उनके पास पढ़ाई के सिलसिले में रांची गई थी और वहां रहने के दौरान परिवार को किसी तरह की परेशानी की जानकारी नहीं मिली थी। दूसरी ओर, मामले में दर्ज प्राथमिकी और लड़की की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। ऐसे में परिवार के इस नए बयान के बाद पूरे प्रकरण में कई सवाल खड़े हो गए हैं।
परिवार का जुलाई में ही लड़की के गांव लौटने का दावा, 5 अगस्त की तारीख पर उठे सवाल
परिजनों के मुताबिक, नाबालिग लड़की मई महीने में पढ़ाई के सिलसिले में विधायक भूषण बाड़ा के पास रांची गई थी। उनका दावा है कि वह जुलाई महीने में ही वापस सिमडेगा स्थित अपने गांव लौट आई थी। इसके बाद वह परिवार के साथ गांव में ही रह रही थी। ऐसे में प्राथमिकी में 5 अगस्त को बताई गई कथित घटना की तारीख पर सवाल उठेंगे कि यदि लड़की जुलाई में ही गांव लौट आई थी और उसके बाद रांची नहीं गई, तो अगस्त में कथित घटना किस परिस्थिति में हुई, इसकी जांच होनी चाहिए। हालांकि, इस दावे की पुष्टि के लिए लड़की की यात्रा, रहने की अवधि और संबंधित तारीखों के स्वतंत्र साक्ष्य की जांच आवश्यक है। और इसकी जांच पुलिस कर रही है।
गांव में खेती और घरेलू काम करने की बात कही
परिजनों का कहना है कि जुलाई में गांव लौटने के बाद लड़की अपने दादा के साथ रह रही थी। वह खेतों में रोपा-रोपनी के काम में हाथ बंटाती थी और घर के अन्य काम भी करती थी। परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि इस दौरान लड़की के व्यवहार या बातचीत से उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली थी। उनका कहना है कि लड़की पहले विधायक के यहां रहने के अनुभव को अच्छा बताती थी। हालांकि, दृष्टि नाउ स्पष्ट करता है की किसी पीड़ित के व्यवहार या घटना के बारे में तत्काल जानकारी नहीं देना अपने आप में किसी आरोप को सही या गलत साबित नहीं करता।
दिलीप तिर्की पर लगाए आरोप, काली कार से गांव आने का दावा
साक्षात्कार में परिजनों ने स्थानीय युवक दिलीप तिर्की की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए। परिवार का आरोप है कि उक्त युवक शाम के समय काले रंग की कार से गांव के आसपास आता-जाता था। परिजनों का यह भी आरोप है कि दिलीप तिर्की की गर्लफ्रेंड पीड़िता की दोस्त है और उसी के जरिए दिलीप तिर्की ने पीड़िता से गलत बयान दिलवाया होगा। दिलीप तिर्की गांव की लड़कियों को घुमाता फिर आता है और उसका आचरण ठीक नहीं है। इसलिए परिजनों ने आशंका जताई कि लड़की को प्रभावित करने या मामले में बयान देने के लिए दबाव बनाने में कुछ लोगों की भूमिका हो सकती है। परिवार के अनुसार, लड़की के दादा ने दिलीप तिर्की के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।
3 नवंबर से लड़की के लापता होने का दावा
परिजनों ने साक्षात्कार में एक और महत्वपूर्ण दावा करते हुए कहा कि लड़की 3 नवंबर से घर से गायब है। उनका कहना है कि शुरुआत में उन्हें लगा कि वह किसी रिश्तेदार के यहां गई होगी और वापस लौट आएगी। बाद में जब लड़की के संबंध में मीडिया में खबरें आने लगीं और उसका पता नहीं चला, तब परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।
निष्पक्ष जांच की जरूरत, दोनों पक्षों के दावों की होनी चाहिए पड़ताल
इस पूरे प्रकरण में अब दो स्तरों पर तथ्यों की जांच महत्वपूर्ण हो गई है। एक ओर नाबालिग की ओर से लगाए गए आरोप, प्राथमिकी और मजिस्ट्रेट के सामने में दर्ज बयान ..हालांकि अभी मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान अभी सार्वजनिक नही हुए है । FIR और मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान मेल खाता है या नही यही सबसे महत्वपूर्ण होगा । वहीं दूसरी ओर परिजनों की ओर से लड़की के जुलाई में गांव लौटने, 3 नवंबर से लापता होने और दिलीप तिर्की की कथित भूमिका को लेकर किए गए दावों की भी जांच होनी चाहिए। जांच के दौरान संबंधित तारीखों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल लोकेशन, यात्रा से जुड़े साक्ष्य, गवाहों के बयान और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल महत्वपूर्ण हो सकती है। फिलहाल, परिवार के साक्षात्कार में सामने आए दावे मामले की एक नई कड़ी जरूर हैं, लेकिन इनसे किसी भी पक्ष के आरोपों की सत्यता अपने आप साबित नहीं होती।

अमेरिका में लगातार तकनीकी संकट: पहले विमान सेवाएं, अब बैंकिंग नेटवर्क में परेशानी; यूनाइटेड एयरलाइंस का सिस्टम भी ठप
डेस्क । अमेरिका में पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक तकनीकी गड़बड़ियों ने बैंकिंग, हवाई यातायात और डिजिटल सेवाओं को…
उत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसे, 12 लोगों की मौत की खबर; टिहरी में पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस, रुद्रप्रयाग में खाई में समाई बोलेरो
टिहरी में बस हादसे में 8 लोगों की मौत, 20 घायल; रुद्रप्रयाग में बोलेरो दुर्घटना में भी गईं कई जानें, दुमका के…

पत्रकार अभिषेक भारती के समर्थन में लामबंद हुआ मीडिया जगत, रांची प्रेस क्लब में हुई अहम बैठक; आंदोलन की तैयारी
रांची। पत्रकार अभिषेक भारती के खिलाफ कथित पुलिसिया कार्रवाई और प्रताड़ना के विरोध में झारखंड का पत्रकार जगत एकजुट होने लगा है।…


















