नशे में धुत पोते नें वृद्ध दादी की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी.
जामताड़ा : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाड़ीह गांव के राय टोला में शराबी पोते मनोज राय ने अपने 70 वर्षीय दादी उजला देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जाता है मनोज राय शराब के नशे में धुत रहता था. अक्सर घर में इसे लेकर कलह होता रहता था. शनिवार को पुनः मनोज राय शराब के नशे में घर पहुंचा था. दादी ने जब उसे शराब पीने से मना किया और शांत होकर घर में रहने को कहा तो यह सलाह दादी के लिए महंगा साबित हुआ. दादी के इस नसीहत से बौखलाए नशे में धुत पोता मनोज ने आव देखा न ताव 70 वर्षीय दादी पर हीं हमला बोल दिया. और बेतरतीब तरीके से बुढ़ी दादी की पिटाई करनी शुरू कर दी. मनोज नशे में इस कदर धुत था कि उसे पता भी नहीं चला कि कब उसकी दादी ने पिटाई से दम तोड़ दिया.
जानकारी के अनुसार उस वक्त घर में मनोज राय के छोटे भाई, उनकी पत्नी सोनी देवी और दादी उजला देवी मौजूद थे. शराब के नशे में अपनी दादी उजला देवी से मनोज राय उलझ गया और दादी को मारना पीटना शुरू कर दिया. जिसके कारण वह मौके पर हीं दम तोड़ दी. घटना शनिवार देर शाम की बताई जाती है. घटना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी रविवार को हुई. जब मनोज के छोटे भाई सनोज राय, उसकी पत्नी सोनी देवी एवं उसकी मां ने गांव वालों को बताया कि मेरी सास की मौत हो गई है. जिसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाना है. इसलिए गांव वालों को इक्कठा करने लगे. लेकिन गांव वाले अंतिम संस्कार में जाने के लिए मना कर दिया. क्योंकि गांव वालों का कहना है कि मनोज ने अपनी दादी को मार डाला है.
घर वालों ने बताया कि मनोज राय शराबी है और अक्सर शराब पीकर लोगों से लड़ता झगड़ता है. कई बार वह अपनी मां से भी मारपीट कर चुका है. उनकी शराब की लत से परेशान होकर उनकी पत्नी भी मायके चली गई है. घटना की सूचना उजला देवी की दोनों बेटियां विनती देवी एवं इनोती देवी ने पुलिस को दिया. वहीं मौके पर सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ठाकुर पहुंचकर मामले को संज्ञान में लिया और मनोज राय के खिलाफ थाना कांड संख्या 13/21 में दर्ज कर आगे की कार्रवायी शुरू कर दी है. घटना के बाद से आरोपित मनोज राय फरार बताया जा रहा है.
घटना की सूचना पाकर नारायणपुर थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसका अंत्य परीक्षण के लिए जामताड़ा भेज दिया गया।और आरोपी की धरपकड़ का भी प्रयास किया हालांकि मौके पर से आरोपी भागने में सफल रहा है पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
अजय सिंह


















