रेलवे के क्वार्टर से पुलिस ने बरामद की तीन जिंदा बम.

रेलवे के क्वार्टर से पुलिस ने बरामद की तीन जिंदा बम.

धनबाद : धनबाद के एक बंद पड़े रेलवे क्वार्टर में तीन सुतली बम मिला है। बम को एक मिनरल वाटर के कार्टून में डाल का छिपाया गया था। पुलिस नें एक युवक की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही के आधार पर बम बरामद करनें में सफलता पाई है। बम मिलने की सूचना से इलाके में हड़कम मचा हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने झरिया इलाके से एक अपराधी को गिरफ्तार किया था। उसी अपराधी से पूछताछ के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि धनसार थाना क्षेत्र के पुराना स्टेशन स्थित रेलवे के एक क्वार्टर में बम छिपा कर रखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। अन्ततः पुलिस बम के ठिकाने तक भी पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने बम के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ न करते हुए सीधे इसकी जानकारी बम निरोधक दस्ते को दिया।

बम की सूचना पर रांची और गिरिडीह से आए बम निरोधक दस्ते ने रेलवे के क्वार्टर में एक मिनरल वाटर के कार्टून में छिपा कर रखे गए तीन सुतली बम को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया। वहीं मौके पर मौजूद धनसार थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल बम को निष्क्रिय कर दिया गया। अब किसी तरह के खतरे की कोई बात नही है। उन्होंने बम के प्रयोग के संबंध में बताया कि अपराधी इन बमों को कहां और किस मकसद से प्रयोग में लाने वाले थे ये तो फिलहाल जांच का विषय है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now