bjp-protests-against-alleged-sexual-abuse

नाबालिग आदिवासी बच्ची से यौन शोषण के आरोप पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग

Share
Link copied

 

रांची: धुर्वा थाना का घेराव कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने उठाया पीड़िता की सुरक्षा का मुद्दा

रांची: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग आदिवासी बच्ची द्वारा लगाए गए यौन शोषण के गंभीर आरोपों को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। मामले में विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा रांची महानगर जिला के नेतृत्व में धुर्वा थाना का घेराव किया गया। महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने और आरोपों के संबंध में विधायक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

महिला मोर्चा ने उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि नाबालिग बच्ची द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप अत्यंत गंभीर और संवेदनशील हैं। महिला सुरक्षा की बात करने वाली व्यवस्था को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पीड़िता को न्याय मिले और उसे न्याय के लिए भटकना नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि बेटियों की अस्मिता और सुरक्षा किसी राजनीतिक दल की सीमा में बंधा विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाता रहेगा।

पुलिस प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग

भाजपा रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि एक नाबालिग आदिवासी बच्ची द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप पूरे समाज को झकझोरने वाले हैं। यह मामला केवल कथित अपराध तक सीमित नहीं है, बल्कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय व्यवस्था पर लोगों के विश्वास से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जब आरोप किसी जनप्रतिनिधि पर लगे हों, तो पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। पुलिस को मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपी विधायक की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

पीड़िता की पहचान गोपनीय रखने और सुरक्षा देने की मांग

प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाए और उसे सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने और दोषियों के खिलाफ कानूनसम्मत कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें
334 रन का लक्ष्य नहीं बचा सका टीम इंडिया का आत्मसम्मान! न्यूजीलैंड ने 244 रन से रौंदा, वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार
इसे भी पढ़ें

334 रन का लक्ष्य नहीं बचा सका टीम इंडिया का आत्मसम्मान! न्यूजीलैंड ने 244 रन से रौंदा, वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार

89 रन पर सिमटी भारतीय टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर शून्य पर आउट; 26 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने से…

निशा भगत की मौत पर ज्योत्सना का पलटवार, बोलीं- मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा; CBI को सहयोग करूंगी
इसे भी पढ़ें

निशा भगत की मौत पर ज्योत्सना का पलटवार, बोलीं- मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा; CBI को सहयोग करूंगी

कहा- निशा के साथ वैचारिक मतभेद थे, व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं; जीवित रहते इस्तेमाल करने वाले लोग अंतिम समय में नहीं आए, अब…

Update : रांची में नाबालिग बच्ची से यौन शोषण का गंभीर आरोप, विधायक भूषण बाड़ा का नाम आया सामने; विधानसभा थाना में शिकायत
इसे भी पढ़ें

Update : रांची में नाबालिग बच्ची से यौन शोषण का गंभीर आरोप, विधायक भूषण बाड़ा का नाम आया सामने; विधानसभा थाना में शिकायत

सिमडेगा से पढ़ाई और एडमिशन के नाम पर रांची लाने का आरोप, घरेलू और निर्माण कार्य में लगाने के बाद मारपीट, धमकी…

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।